Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Guru Pushya Yoga 2023: इस साल का आखिरी गुरु पुष्य योग जल्द, महत्व के साथ नोट कर लें खरीदारी का शुभ मुहूर्त
Guru Pushya Yoga 2023: ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे योग का जिक्र किया गया है जो काफी शुभ और फलदायी माने गए हैं। इनमें से एक है गुरु पुष्य योग। इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किये गए मांगलिक कार्यों का पुण्य कई गुना बढ़कर प्राप्त होता है।
साल 2023 को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और इस साल का अंत गुरु पुष्य योग के साथ होने जा रहा है। इस योग की अवधि में कुछ नया काम करने और नई चीजों की खरीदारी करना बहुत ही शुभ रहता है। 29 दिसंबर को गुरु पुष्य योग का निर्माण होने जा रहा है। जानते हैं इस दिन का अर्थ, महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार से -

क्या है गुरु पुष्य योग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 27 नक्षत्र होते हैं, जिनमें पुष्य नक्षत्र बहुत ही प्रमुख होता है। जब यह पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन पड़ता है तब उस योग को गुरु पुष्य योग कहा जाता है। इस नक्षत्र के अधिष्ठाता देवताओं के गुरु बृहस्पति देव हैं। यह बेहद फलदायी और शुभ योग होता है।
गुरु पुष्य योग का महत्व
गुरु पुष्य नक्षत्र पर गुरु बृहस्पति और कर्म के ग्रह शनि का शासन होता है। किसी भी तरह के शुभ कार्य करने के लिए यह नक्षत्र बेहद अनुकूल माना जाता है। इस दिन किसी नई वस्तु जैसे गाड़ी, प्रॉपर्टी, गहनें आदि की खरीदारी शुभ फल देती है। इसके साथ ही इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करें। इसके साथ ही इस दिन किसी नये कार्य या व्यवसाय की शुरुआत भी अच्छा फल देता है।
गुरु पुष्य योग 2023 तिथि एवं मुहूर्त
29 दिसम्बर को देर रात 01:05 बजे गुरु पुष्य योग की शुरुआत होगी और 30 दिसम्बर की सुबह सुबह 03:10 बजे इसका समापन होगा।
इसके साथ ही इस दिन अमृत सिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग और पुष्य नक्षत्र का बेहद शुभ संयोग भी बन रहा है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
