Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Guru Pushya Yoga 2023: मई में बन रहा है बेहद दुर्लभ शुभ योग, मौके का फायदा उठाकर घर ले आएं ये चीजें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की दशा दिशा का हमारे भाग्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। ग्रह अपनी स्थितियों में बदलाव करके जो योग बनाते हैं उन योगों का शुभ और अशुभ प्रभाव राशियों पर पड़ता है।
इस वर्ष 25 मई को गुरु पुष्य योग बनने जा रहा है। यह योग बेहद शुभ और ख़ास होता है। इस वर्ष यह योग मई के बाद सीधा दिसंबर में बनेगा। 25 मई को गुरु पुष्य योग के साथ साथ 5 अन्य शुभ योग भी बनने जा रहे हैं।

गुरु पुष्य योग के साथ रवि योग, वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बनेंगे। इस कारण इस दिन जो भी कार्य करेंगे उसमें वृद्धि होगी और सफलता मिलेगी। विवाह के अलावा इस दिन कोई भी मांगलिक कार्य किये जा सकते हैं। गुरूवार के दिन गुरु पुष्य योग बनना और भी शुभ हो जाता है। इस वर्ष गुरूवार के दिन बन रहे इस गुरु पुष्य योग के उपलक्ष्य में घर में कुछ ख़ास चीज़ें लाना बेहद शुभ हो सकता हैं -
सोना
गुरु पुष्य योग के दिन ग्रहों और नक्षत्र की स्थिति बेहद शुभ होती है। इस दिन सोना खरीदना इस दिन की शुभता को और भी बढ़ा देता है। सोने को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए गुरु पुष्य योग के दिन घर में सोना खरीदकर लाने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।
हल्दी
देव गुरु बृहस्पति ग्रह का शुभ रंग पीला माना जाता है। वहीं हल्दी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। गुरुवार के दिन बन रहे गुरु पुष्य योग के अवसर पर हल्दी खरीदकर घर में लाना शुभ नतीजे लेकर आएगा।
चने की दाल
गुरु ग्रह की पूजा में चने की दाल का प्रयोग किया जाता है। साथ ही भगवान विष्णु को भी चने की दाल अर्पित की जाती है। गुरु पुष्य योग के दिन चने की दाल खरीदना शुभ होता है।
सिक्का
चांदी का सिक्का मंगलमय और शुभता का प्रतीक माना जाता है। हर पूजा में चांदी का सिक्का रखा जाता है। गुरु पुष्य योग के दिन चांदी का सिक्का या लक्ष्मी-गणेश का सिक्का घर लाने से परिवार में बरकत आती है।
धार्मिक वस्तुएं
धार्मिक वस्तुएं मंगलमयता का प्रतीक होती हैं। गुरु पुष्य योग के दिन धार्मिक वस्तुएं खरीदकर लाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। धार्मिक वस्तुएं जैसे किसी भगवान की मूर्ति, पूजा का सामान, धुप या अगरबत्ती, कोई यंत्र आदि ला सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
