Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Guru Uday 2023: एक बार फिर शुरू हुए मांगलिक कार्य, चतुर्मास लगने से पहले देखें विवाह मुहूर्त
हिन्दू धर्म में हर मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त देखकर किये जाते हैं। शुभ मुहूर्त में किये गये कार्य ही सफ़ल हो पाते हैं। पंचांग के अनुसार खरमास के महीने में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।
मांगलिक कार्यों के होने के लिए गुरु का प्रभाव होना आवश्यक होता है। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गुरु ग्रह ने मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश किया था। इस दिन से खरमास तो समाप्त हो गये थे लेकिन गुरु के अस्त होने के कारण मांगलिक कार्य नहीं किये जा रहे थे।
27 अप्रैल को सुबह 02 बजकर 07 मिनट पर गुरु का उदय हुआ है जिसके बाद से विवाह और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। मांगलिक कार्यों विशेषकर विवाह के लिए गुरु यानि बृहस्पति का सही स्थान और उदित रहना जरूरी होता है।

अगले दो महीने शुभ मुहूर्त रहेंगे और विवाह जैसे मंगल कार्य हो सकेंगे। मई और जून में आने वाली विवाह और गृह प्रवेश की तारीखें नीचे बताई गई हैं -
मई 2023 में विवाह और गृह प्रवेश मुहूर्त
मई 2023 विवाह मुहूर्त की तारीखें: 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29 और 30
मई 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त की तारीखें: 6, 11, 15, 20, 22, 29 और 31
जून 2023 में विवाह और गृह प्रवेश मुहूर्त
जून 2023 विवाह मुहूर्त की तारीखें: 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26 और 27
जून 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त की तारीख: 12
चातुर्मास 2023 कब से लग रहा है?
मई में विवाह के 13 मुहूर्त हैं और जून माह में विवाह के 11 मुहूर्त होंगे। इन दो महीनों के बाद चातुर्मास लग जाएगा। चातुर्मास की अवधि में श्री हरि विष्णु शयन अवस्था में चले जाते हैं, जिस कारण मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। उसके बाद नवंबर-दिसंबर में ही शुभ मुहूर्त आयेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
