Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
Dhanteras Ke Din Hair Cut: धनतेरस के दिन बाल कटवाना नहीं है शुभ, लक्ष्मी होती हैं नाराज
Dhanteras Ke Din Hair Cut: जगमगाते दीयों से घर और जीवन में रौशनी द्वारा खुशियों का स्वागत करने का पर्व है दिवाली। सुख और सम्पन्नता को निमंत्रण देने का त्यौहार है दिवाली। लक्ष्मी गणेश की कृपा पाने का पर्व है दिवाली।
लेकिन इस त्यौहार को मानाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है वरना लाभ की जगह नुकसान भी हो सकता है। चूँकि यह एक धार्मिक रीति रिवाजो वाला त्यौहार है इसलिए आपको ये जानना जरुरी है कि इस दिन क्या करें और क्या ना करें।

दिवाली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस के दिन ऐसी चीजो की शॉपिंग की जाती है जिससे घर में धन वैभव की वृद्धि हो। इसलिए इस दिन कुछ काम हैं जो बिलकुल भी नहीं करने चाहिए। इनमें से एक है धनतेरस के दिन बाल कटवाना। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन बाल कटवाने से लक्ष्मी माता रुष्ट हो जाती हैं।
धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक़ किसी भी शुभ दिन पर बाल कटवाना अच्छा नहीं माना जाता है। बाल कटवाने के अलग अलग अर्थ भी निकाले जाते हैं, पर अधिकतर मामले में बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। ये बात महाभारत के अनुशासन पर्व में भी बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि किसी शुभ दिन पर बाल कटवाने से धन, बुद्धि और ज्ञान की हानि होती है। इसलिए धनतेरस के दिन बाल ना कटवाएं। पहले ही बाल कटवा लें ताकि आपको धनतेरस के दिन बाल कटवाना ना पड़े। पूरे मन से माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा करें ताकि घर में सुख समृद्धि आये। इसके अलावा एक बात का ध्यान रखें कि इस दिन घर आये किसी भिखारी को खाली हाथ ना लौटाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications