Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Diwali Ke Din Hair Cut: जानिये दिवाली के दिन बाल नाख़ून कटवाना चाहिए या नहीं?
Diwali Ke Din Hair Cut: धन की आवश्यकता सबको होती है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करके घर में सुख समृद्धि आने की कामना की जाती है। इसके लिए बहुत सारे ऐसे कार्य किये जाते हैं जिससे घर और जीवन में शुभता आये।
लेकिन हम उन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते जिनसे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुछ ऐसे कार्य हैं जिनके करने से माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। उल्टा धन का क्षय होने लगता है। दिवाली के दिन बाल कटवाना और नाख़ून कटवान इनमें शामिल है।

बाल वैसे शुभ ही माना जाता है। लेकिन कई ऐसे मौके हैं जिसपर दुःख प्रकट करने के लिए बाल को कटवा दिया जाता है या फिर इसे सम्मान के रूप में देवताओं को समर्पित कर दिया जाता है। दिवाली शुभ दिन है। इस दिन बाल या नाख़ून कटवाना अच्छा नहीं होता है। कुछ लोग शेविंग कर लेते हैं। ये भी नहीं करना चाहिए।
अच्छा होगा दिवाली के पहले ही बाल नाख़ून कटवा लें और शेविंग कर लें। कई महिलाएं दिवाली के दिन सजने धजने के लिए बाल ट्रिम करती हैं और नाख़ून काट कर नेल पोलिश लगाती हैं। दिवाली के दिन ये सब करने से बचना चाहिए अन्यथा लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। इससे धन का क्षय होता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इसके अलावा दिवाली के दिन झाड़ू फेंके नहीं और न ही झाड़ू को पैर लगायें। इस दिन झाड़ू का उपयोग करें और फिर इसे धो कर किसी एक जगह रख दें ताकि पैर ना पड़े।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
