Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Hariyali Teej: पहली बार हरियाली तीज व्रत कर रही सुहागिनें रखें इन बातों का ख्याल, वरना खंडित हो सकता है व्रत
Hariyali Teej Vrat Niyam: सावन का महीना महादेव के भक्तों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वहीं श्रावण माह में आने वाले तीज त्योहार भी बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। साल 2023 में हरियाली तीज का उत्सव 19 अगस्त को मनाया जाएगा। यह महिलाओं के लिए बहुत अहम दिन माना जाता है।

इस साल कई सुहागिन महिलायें हरियाली तीज व्रत करने का शुभारंभ करने वाली हैं। महिलायें जो पहली बार हरियाली तीज व्रत करने वाली हैं उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
व्रत का संकल्प:
हरियाली तीज व्रत निर्जला रखा जाता है। आप पहली बार हरियाली तीज का व्रत कर रही हैं और निर्जला व्रत रखने में सक्षम नहीं हैं तो आप प्रातः फलाहार व्रत का संकल्प लें। वहीं जो महिलाएं निर्जला व्रत का संकल्प करती हैं वो गलती से भी पानी पीने की गलती न करें। यह व्रत अगले दिन सूर्योदय तक रखा जाता है।
हरियाली तीज में हरे रंग का महत्व:
हरियाली तीज के दिन व्रती महिलाएं दुल्हन की तरह सजती हैं। कई महिलाएं इस दिन सुहाग का जोड़ा भी पहनती हैं। इस दिन हरे रंग का बहुत महत्व होता है इसलिए आप अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाएं।
सोलह श्रृंगार:
किस महिला को सजना धजने पसंद नहीं है। यही वजह है कि हरियाली तीज के लिए वो कभी उत्साहित रहती हैं। इस दिन आप दुल्हन की तरह सलाह श्रृंगार करें। हरियाली तीज के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करें फिर सिंधारे में आये वस्त्र पहनें। पूजा के लिए तैयार होते समय पूरा सलाह श्रृंगार करें।
व्रत कथा:
हरियाली तीज का व्रत इसकी कथा सुनें बिना अधूरी मानी जाती है। महादेव और माता पार्वती की पूजा के पश्चात आप पूरी श्रद्धा के साथ हरियाली तीज व्रत कथा जरूर सुनें।
दिन में सोये नहीं:
हरियाली तीज व्रत के दौरान सोने की मनाही होती है। यह ध्यान रखें कि आप सोएं नहीं। इस दिन व्रती सोती नहीं है, यह अशुभ माना जाता है।
बीच में न छोड़ें:
हरियाली तीज का व्रत एक बार उठाया जाता है तो उसके बाद इसे छोड़ा नहीं जाता है। हर साल पूरे विधि विधान से आप इस व्रत को करें।
क्रोध न करें:
हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। इस दिन आप अपने पति के साथ लड़ाई-झगड़ा न करें और न ही उनका किसी भी प्रकार से अपमान करें। इस दिन आप अपने क्रोध पर भी काबू रखें।
काले रंग से बचें:
हरियाली तीज के शुभ दिन पर काले रंग के वस्तुओं का इस्तेमाल न करें। इस दिन आप न तो काले रंग के वस्त्र पहनें और न ही इस रंग की चूड़ी पहनें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications