Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
Haj 2023 : हज यात्रा होगी कैशलेस, हाजी मनी एक्सचेंज नहीं फॉरेक्स कार्ड करेंगे यूज
भारत से इस साल 2023 में एक लाख 40 हजार लोग हज के लिए सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। इस साल हज यात्रा 26 जून से शुरू हो रही है, जो 1 जुलाई 2023 तक चलेगी। इस बार हज पर जाने वाले हजियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उनको यात्रा करने के लिए इंडियन रूपी को रियाल में एक्सचेंज कराने की जरूरत नहीं होगी। इस बार यात्रियों को फॉरेक्स कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी मदद से हज करने वाले यात्री फॉरेक्स कार्ड से सऊदी में रियाल निकाल सकेंगे, साथ ही इसके जरीये शॉपिंग कर सकेंगे। सेंट्रल हज कमेटी कैशलेस सुविधा प्रदान कर रही है, आइये जानते हैं डीटेल में-

हज यात्रा 2023
हर साल इस्लाम धर्म के मानने वाले हज करने के लिए मक्का मदीना जाते हैं। इस्लाम को मानने वाला शायद ही कोई ऐसे शख्स की दिली तमन्ना ना हो कि वो हज पर जाये। हज इस्लाम के 5 पिलर्स में से एक है। लेकिन हज करने वही जा सकती है जो आर्थिक रूप से मजबूत हो। भारत से इस बार एक लाख 40 हजार लोग हज के लिए जा रहे हैं। इसमें महिलाएं और पुरूष दोनों ही हैं। इस बार हज करने वाले लोगों को मनी एक्सचेंज करने की परेशानी से दो चार नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि फॉरेक्स कार्ड की सुविधा उनको प्रदान की जा रही है।

कैसे मिलेगा फॉरेक्स कार्ड
फॉरेक्स कार्ड एयरपोर्ट पर ही हज यात्रा करने वाले लोगों को दिया जाएगा। जो एटीएम की तरह ही काम करेगा। ये कार्ड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हज यात्रियों को दिया जाएगा, जिसमें हज यात्री को 10 हजार रूपये बैंक को चुकाने होंगे।

फॉरेक्स कार्ड के फायदे
हज यात्री फॉरेक्स कार्ड से कई काम कर सकेंगे। फॉरेक्स कार्ड की मदद से शॉपिंग कर सकते है। अपने लिए खाने पीने का सामान खरीद सकेंगे। वहीं अगर उसमें पैसे खत्म हो जाए तो भारत में अपने परिवार के सदस्य के द्वारा उसमें पैसे दोबारा भरवा सकेंगे। फॉरेक्स कार्ड से हज यात्री भारतीय रूपयों के बदलें रियाल से एक्सचेंज नहीं कराना पड़ेगा। हज पॉलिसी 2023 के तहत हज यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे एक्सचेंज करा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications