Latest Updates
-
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Haj 2023: हज करने के क्या हैं रूल्स? हज के दौरान हाजी क्या करें और क्या ना करें जानें
दुनियाभर में इस्लाम को मानने वालों में कोई ऐसा शख्स नहीं होगा जिसकी दिली ख्वाइश हज पर जानें की ना हो। ये हर मुसलमान के लिए उनकी लाइफ का सबसे बड़ा अचीवमेंट होता है। इस बार हज यात्रा इस्लामी लूनर कैलेंडर के मुताबिक, बारहवें व आखिरी महीने जु अल-हिज्जा के 8वें दिन से शुरु हो रही है। हज यात्रा 1 जुलाई 2023 तक चलेगी। यहां पर हम आपको बता रहे हैं कि हज के दौरान एक हाजी को क्या क्या करना होता है। इसके साथ वो कौन-कौन सी चीजें हैं जिससे उनको दूरी बनाकर रखना होता है। हज जर्नी मक्का जानें के साथ शुरू हो जाती है।

हज के दौरान हज यात्रियों को क्या करना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए-
1. हज पर वही लोग जा सकते हैं जिस पर किसी तरह का कर्ज ना हो। कोई भी शख्स कर्ज लेकर हज की यात्रा पर नहीं जा सकता है।
2.सिर्फ हलाल की कमाई से ही हज किया जा सकता है।
3.हज के दौरान कलरफुल कपड़े नहीं पहने जाते हैं। हज में सिर्फ सफेद लिपास एहराम पहना जाता है।
4.हज के दौरान महिलाओं को तेजी के साथ भागना नहीं चाहिए। याद रखें कि अल्लाह पाक आपकी इबादत की क्वालिटी को देखता है उसकी मात्रा को नहीं।
5.हज के दौरान खुद पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा नहीं होना है।

6.हज के दौरान सूखी खांसी और गला खराब होना आम बात है। सजदा करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि फर्श पर एक छोटा सा कपड़ा रखें जिससे आपका चेहरा उस पर आ सके, जिससे इनफेक्शन की संभावना कम हो।
7.एहराम पहनने से पहले अपने बालों और चेहरे के बालों की शेविंग कर लें। वहीं महिलाओं के लिए कोई निर्धारित एहराम लिबास नहीं हैं, लेकिन ये जरूरी है कि कपड़े उनकी बॉडी को सही तरह से ढ़क लें।
8.हज शुरू होने से पहले खुद को थकाएं नहीं। अगर आप थके हुए होंगे ते आप सही तरह से हज नहीं कर पाएंगे। आप बीमार पड़ सकते हैं।

9.एहराम पहनने के बाद हज करने वाला शख्स शरीर पर या वस्त्र पर किसी भी तरह की खुशबू यूज नहीं कर सकता है।
10. पुरुष मुसलमानों को अपने नाखून काटने लेने चाहिए।
11.महिला मुसलमानों से भी क्लीन रहने की अपेक्षा की जाती है। हज के दौरान यौन क्रिया, धूम्रपान और किसी तरह की शपथ वर्जित है।
12. एहराम पहनने के दौरान उसमें गांठ नहीं बांधनी चाहिए और न ही कोई सिला हुआ सामान पहनना चाहिए।

13. सैंडल और फ्लिप फ्लॉप को भी सिला नहीं होना चाहिए।
14.पुरुषों को एहराम पहनने के दौरान सिर ढंकने की भी अनुमति नहीं है।
15.एहराम की स्थिति में महिलाओं और पुरुषों को दस्ताने पहनने की अनुमति नहीं है।
16. हज के सारे अकायद पूरा करने के बाद महिलाओं को अपने बाल खुद काटने चाहिए होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
