Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hanuman Ashtami Upay: हनुमान अष्टमी के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, कर्ज, बीमारी और मंगल दोष से मिलेगी राहत
Hanuman Ashtami 2025 Upay: हर साल पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हनुमान अष्टमी मनाई जाती है। इस बार 12 दिसंबर 2025, शुक्रवार को हनुमान अष्ठमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन संकटमोचन हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने का विधान है। मान्यता है कि यदि इस दिन कोई भक्त सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा व उपाय करे, तो उसके जीवन से संकट दूर होते हैं और रुके हुए काम बनते हैं। अगर आपको किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है या आपकी कुंडली में मंगल दोष है, तो इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से आपको दोष-बाधा से मुक्ति मिल सकती है। इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से आपको स्वास्थ्य, नौकरी, कोर्ट-कचहरी शत्रु बाधा या मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं हनुमान अष्टमी के दिन उपाय करने के बारे में -

मंगल दोष दूर करने का उपाय
हनुमान अष्टमी के दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे सौभाग्य बढ़ता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष हो, उन्हें इस दिन विशेष रूप से मंगल देव की शांति के लिए पूजा, मंत्र जप और दान अवश्य करना चाहिए। यह उपाय जीवन की कई रुकावटों को दूर करने में मदद करता है।
कर्ज से मुक्ति पाने का उपाय
अगर आप कर्ज या आर्थिक परेशानी से परेशान हैं, तो हनुमान अष्टमी की रात दक्षिण दिशा की ओर मुख करके दीपक जलाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमा सामने रखकर 'श्री लक्ष्मी सूक्त' का पाठ करें। यह उपाय धन की कमी को दूर करने में मदद करता है और कर्ज उतारने के लिए अनुकूल स्थितियां बनाता है।
मनोकामना पूरी करने का उपाय
हनुमान अष्टमी से एक दिन पहले यानी 11 दिसंबर की रात, सवा मीटर लाल कपड़े में जटा वाला नारियल, थोड़ी उड़द दाल, चावल और एक पान का पत्ता रखकर पोटली बना लें। इसे अपने सिरहाने रखकर सोएं और मन ही मन अपनी इच्छाएं बोलें। अगली सुबह स्नान के बाद लाल वस्त्र पहनकर यह पोटली किसी हनुमान मंदिर में अर्पित कर दें। इससे मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं और कर्ज, बीमारी जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।
रोग-दोष से छुटकारे का उपाय
अगर कोई व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ जाता है, तो हनुमान अष्टमी के दिन हनुमान जी को एक इलायची चढ़ाना शुभ माना जाता है। पूजा के बाद हनुमान जी की परिक्रमा करें।
करियर की रुकावटें दूर करने का उपाय
हनुमान अष्टमी के दिन लाल कपड़ा बिछाकर उस पर बैठें और 'ॐ हनुमते नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और मनोकामनाओं को पूरा करने में सहायक होता है। साथ ही, यह करियर व जीवन से जुड़ी रुकावटों को भी दूर कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
