Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Hanuman Jayanti 2023: जानें हनुमान जी के 12 नाम और इसके जाप से मिलने वाले अनगिनत लाभ
बजरंगबली उन देवताओं में से हैं जो अपने भक्तों के छोटे से प्रयास से भी प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें तो आप केवल राम नाम का जाप करके भी खुश कर सकते हैं। माना जाता है जो जातक सच्ची आस्था और पूरे विधि विधान से हनुमान जी की पूजा करता है, उसके सारे कष्ट मारुति नंदन हर लेते हैं।
हनुमान जी को भगवान राम से अमर रहने का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। इस वजह से इन्हें कलयुग का देवता कहा जाता है। हनुमान की स्तुति से जीवन में आ रही मुश्किलें, भूत-पिशाच, टोने-टोटके और सभी तरह के भय से मुक्ति मिल जाती है।

हनुमान जी के 12 नामों की स्तुति मात्र से राम के प्रिय भक्त का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसकी स्तुति से भक्त की उम्र बढ़ती है साथ ही जीवन में सभी प्रकार के सुख पाने का मौका मिलता है। बिना देर किये जानते हैं हनुमान जी के 12 नाम और उसकी स्तुति से होने वाले लाभ के बारे में।
ये हैं हनुमान जी के 12 नाम
1- ॐ हनुमान
2- ॐ अंजनी सुत
3- ॐ वायु पुत्र
4- ॐ महाबल
5- ॐ रामेष्ट
6- ॐ फ़ाल्गुण सखा
7- ॐ पिंगाक्ष
8- ॐ अमित विक्रम
9- ॐ उदधिक्रमण
10- ॐ सीता शोक विनायक
11- ॐ लक्ष्मण प्राण दाता
12- ॐ दशग्रीव दर्पहा
हनुमानजी की 12 नामों वाली स्तुति
हनुमानअंजनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल:।
रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिंगाक्षोअमितविक्रम:।।
उदधिक्रमणश्चेव सीताशोकविनाशन:।
लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।
एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:।
स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत्।।
तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्।
राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन।।
हनुमान जी के 12 नामों की स्तुति करने के लाभ
ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सुबह जल्दी उठकर पहले काम के तौर पर हनुमान जी के 12 नामों का 11 बार जाप कर लेता है उसे आयु वृद्धि का लाभ मिलता है।
दोपहर में जाप करने वाले जातक को धन-संपदा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं दोपहर और सांयकाल में जाप करने वाले व्यक्ति के जीवन में चल रही पारिवारिक कलह समाप्त होती है।
रात के समय में जो व्यक्ति बजरंगबली के 12 नामों का जाप करता है वह शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करता है।
इन बताये गए समय के अतिरिक्त जो हनुमान जी के 12 नामों का निरंतर जप करता है, बजरंगबली उसकी रक्षा हर तरह की मुसीबत से करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
