Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Hanuman Jayanti 2023 बजरंगबली के प्रकोप से बचने के लिए पूजा में न करें ऐसी गलतियां
आने वाली 6 अप्रैल को हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जाएगा। बजरंगबली हनुमान को शिव का अवतार माना जाता है। उनका जन्म चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था, जिसके उपलक्ष्य पर ही हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है।
इस दिन हनुमान जी की पूरी श्रद्धा से पूजा अर्चना करके संकटों को दूर करने की विनती की जाती है। उनकी पूजा में किसी भी प्रकार की गलती से बचना चाहिए, जिससे हनुमानजी प्रसन्न रहें। जानते हैं हनुमान जयंती के दिन पूजा में किन गलतियों से बचा जाए-

टूटी या खंडित प्रतिमा
हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की प्रतिमा का ख़ास ध्यान रखें। पूजा में टूटी या खंडित प्रतिमा का प्रयोग बिलकुल भी ना करें। अगर कोई ऐसी प्रतिमा है भी तो जयंती से पहले उसे जल में प्रवाहित कर दें।
स्त्रियों का न हो स्पर्श
बजरंगबली हनुमान आजीवन बाल ब्रह्मचारी रहें, यानी उन्होंने विवाह नहीं किया था। ऐसे में हनुमान जयंती के दिन स्त्रियों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि वे हनुमान जी को स्पर्श ना करें। मंदिर में भी पूजा के समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए।

काले-सफ़ेद वस्त्र ना पहनें
हनुमान जयंती के दिन पूजा के समय काले या सफ़ेद रंग के वस्त्र को धारण ना करें। पूजा के समय केवल लाल, केसरी या पीला रंग ही धारण करें। काला या सफ़ेद रंग पूजा के समय पहनना अशुभ माना जाता है।
महिलाएं इस विधि से करें पूजा
महिलाओं को हनुमान जयंती के दिन पूजा विधि का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। उनको हनुमान जी को सिन्दूर नहीं चढ़ाना चाहिए, वे लाल फूल चढ़ा सकती हैं। इसके साथ ही महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ नहीं करना चाहिए, वे हनुमानाष्टक, हनुमान चालीसा, और सुन्दरकाण्ड आदि का पाठ कर सकती हैं।

तामसिक भोजन से बचें
हनुमान जयंती के दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। मांसाहारी भोजन से दूर रहें। केवल शाकाहारी भोजन ही करें। इसके साथ ही मदिरा व किसी अन्य नशे के पदार्थ को भी हाथ ना लगायें। जयंती के दिन नमक का सेवन भी ना करें। सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
