Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Hanuman Jayanti 2024: चैत्र महीने में कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, बजरंगबली के भक्त नोट करें तिथि व मुहूर्त
Hanuman Jayanti 2024 Kab Hai: सनातन धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का बहुत ही महत्व होता है। प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम तथा हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं। इस पावन पर्व पर भगवान बजरंगबली के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार आइए जानते हैं कि इस वर्ष कब है हनुमान जन्मोत्सव? क्या है इस दिन में शुभ मुहूर्त और इसके साथ-साथ जानेंगे पर्व का महत्व।
हनुमान जयंती 2024 कब है? (Hanuman Jayanti 2024 Kab Hai?)

हिंदू पंचांग के मुताबिक हनुमान जयंती चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल दिन मंगलवार प्रातः काल 03:25 मिनट में प्रारंभ होगी। वही 24 अप्रैल दिन बुधवार को प्रातः काल 05:18 मिनट पर समाप्ति होगी। उदया तिथि के मुताबिक हनुमान जयंती मुख्य रूप से 23 अप्रैल को मनाई जाएगी।
हनुमान जयंती 2024 का शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2024 Shubh Muhurat)
हनुमान जयंती के शुभ दिन में ब्रह्म मुहूर्त प्रात काल 04:20 मिनट से प्रातः काल 05:04 मिनट तक रहेगा। वही हनुमान जयंती की अभिजीत मुहूर्त की बात करें तो यह प्रातः काल 11:53 मिनट से दोपहर 12:46 मिनट तक रहेगा। इस स्थिति में भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना प्रातः काल 9:03 मिनट से 10:41 मिनट तक की जा सकती है।
इसके साथ-साथ हनुमान जन्मोत्सव पर एक खास संयोग बन रहा है। जिस दिन हनुमान जन्मोत्सव है उस दिन भगवान हनुमान का वार मंगलवार पड़ रहा है। ऐसे में हनुमान जयंती के दिन की गई पूजा अर्चना और भी ज्यादा फलित और शुभ होगी। इसके साथ ही आपको पूजा अर्चना का दोगुना फल तथा मनोकामना पूर्ण अवश्य होगी। भगवान हनुमान का आशीर्वाद सदैव बने रहेगा।
हनुमान जयंती का महत्त्व (Hanuman Jayanti Kyu Manate Hai)
भगवान हनुमान जी के जन्म के उपलक्ष पर उनकी जन्म जयंती या जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस पावन पर्व पर भगवान हनुमान जी की पूजा विशेष विधि विधान से की जाती है। इस दिन भगवान हनुमान को सिंदूर चढ़ाने से व्यक्तियों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं तथा हनुमान जी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। इसके साथ-साथ आपके परिवार को और आपको सुख, शांति, समृद्धि तथा संपत्ति की प्राप्ति होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
