Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hanuman Jayanti Par Kya Bhog Lagaye: बजरंगबली की बनी रहेगी की कृपा उनके जन्मोत्सव पर चढ़ाएं ये प्रिय भोग
Hanuman Jayanti Par Kya Bhog Lagaye: हिंदू पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। हनुमान जी श्री रामचंद्र जी के परम भक्त थे। इन्हें संकट मोचन भी कहा जाता है। भगवान बजरंगबली की विधिवत पूजा अर्चना करने से व्यक्तियों को ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही मनवांछित फल प्राप्त होते हैं।
अगर आप हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर रहे हैं तो हनुमान जी को क्या भोग लगाना है इसे अवश्य जान लेना चाहिए। आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसे विस्तार पूर्वक जानते हैं-
Hanuman Jayanti 2024: Favourite Bhog Items of Lord Hanuman

हनुमान जी को लगाए बूंदी का भोग
हनुमान जयंती के पावन पर्व पर भगवान हनुमान जी को बूंदी का भोग अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि बूंदी भगवान हनुमान को अति प्रिय है। ऐसा करने से वह बेहद ही प्रसन्न हो सकते हैं और संपूर्ण मनोकामनाओं के लिए आपको आशीर्वाद दे सकते हैं।
हनुमान जी को लगाए बेसन के लड्डू का भोग
भगवान बजरंगबली को बेसन के लड्डू का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है अगर कोई भी जातक को किसी भी प्रकार की परेशानी हैं और वह परेशानी हल नहीं हो रही है तो हनुमान जन्मोत्सव के शुभ दिन में बेसन के बने लड्डू का भोग हनुमान जी को जरुर चढ़ाएँ। ऐसा करने से आपका सारी बाधाएँ और परेशानियाँ दूर हो जाएगी।
भगवान हनुमान जी को लगाए गुड और चने का भोग
पवन पुत्र हनुमान जी के जन्म जयंती पर चने और गुड़ का भोग लगाना अत्यंत ही फलदायी माना गया है। ऐसा करने से भक्तों को रोग दोष एवं कष्ट से मुक्ति मिलती है और वे सदैव ही सौभाग्यवान होते हैं। इसके अलावा अगर आपके विवाह में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है, तो भगवान हनुमान जी को चने और गुड़ का भोग लगाने से समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जाती है।
हनुमान जी को चढ़ाए पान का बीड़ा
भगवान हनुमान जी को पान का बीड़ा अनिवार्य रूप से अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जातकों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हो सकती है। इसके साथ ही सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होती है। जिन जातकों के कुंडली भाव में मंगल दोष हैं, उन्हें भगवान को पान का बीड़ा अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने पर दोष से मुक्ति प्राप्त हो सकती है।
भगवान हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर हनुमान जी के पसंदीदा मिष्ठान या फलों का भोग लगाएँ। ऐसा करने से आपको मनवांछित फल प्राप्त होंगे और आपके जीवन की संपूर्ण नकारात्मक शक्ति समाप्त हो जाएगी तथा रोग दोष एवं कष्टों से मुक्त हो जाएँगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
