Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Hanuman Jayanti 2024 Upay: रंक को राजा, बुद्धिहीन को ज्ञानी बना देंगे ये कार्य, हनुमान जन्मोत्सव पर करें उपाय
Hanuman Jayanti 2024 Upay: चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है क्योंकि इसी दिन हमारे प्रिय प्रभु हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस युग में हनुमानजी की पूजा सबसे जल्दी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली मानी गई हैं। उन्हें कलयुग का देवता माना जाता है।
बजरंगबली की कृपा पाने के लिए हनुमान जयंती सबसे उत्तम तिथियों में से एक है। अगर आप भी इस हनुमान जयंती पर, हनुमान जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो ये अचूक उपाय जरूर करें।

हनुमान जयंती 2024 कब है? (Hanuman Jayanti 2024 Kab Hai)
इस वर्ष 2024 में हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल दिन मंगलवार को है।
हनुमान जयंती 2024 पूजा मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2024 Puja Ka Muhurat)
पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 23 अप्रैल दिन मंगलवार 3 बजकर 25 मिनट पर होगा तथा पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 24 अप्रैल दिन बुधवार 5 बजकर18 मिनट पर होगी।
हनुमान जयंती पर कौन सा उपाय करना चाहिए? (Hanuman Jayanti Ke Upay)
1. इस दिन हनुमान जी को मीठे पान का बीड़ा और सिन्दूर का चोला चढ़ाएं, इस उपाय से हनुमान जी प्रसन्न होंगे और सभी कष्टों से मुक्ति दिलाएंगे।
2. तेज और शक्ति बढ़ाने के लिए हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड, रामायण जी, राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
3. भय, नकारात्मक शक्तियों, प्रेत बाधा से मुक्ति पाने के लिए इस दिन घर की छत पर श्रीराम नाम युक्त लाल ध्वजा लगाएं, ऐसा करने पर स्वंय हनुमान जी पूरे परिवार की रक्षा करते हैं।
4. हनुमान जी पर गुलाब की माला चढ़ाएं, हनुमान जी को खुश करने का यह सबसे सरल उपाय है।
5. जीवन में आ रही किसी भी समस्या को दूर करने के लिए या फिर अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए आपको 11 पीपल के पत्तों पर जय श्री राम लिखकर किसी हनुमान मंदिर में रखकर आ जाना चाहिए। याद रखें कि इन पत्तों को हनुमान जी के पैरों में न रखें।
6. इस दिन 'ॐ नमो भगवते हनुमते नमः' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप जरूर करें।
7. मेहनत के बाद भी व्यापार और नौकरी में उन्नति नहीं हो रही तो हनुमान जयंती के दिन संकट मोचन के समक्ष तेल का दीपक लगाएं और 'ऊं नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा' मंत्र का 108 बार रुद्राक्ष की माला से जाप करें।
8. इस दिन बजरंगबली जी को बूँदी, बेसन के लड्डू और लाल चोला जरूर अर्पित करें। साथ ही चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ ही 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से कर्ज, धन, कोर्ट-कचहरी आदि समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
9. हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली जी के कंधे पर लगे सिंदूर का टीका रोगी के मस्तक पर लगा दें, उसे बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
10. इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि दोष और मंगल दोष से भी मुक्ति मिलती है। यथा संभव जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से भी आप बजरंगबली जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
