Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hanuman Jayanti 2025 Upay: हनुमान जयंती की रात करें ये 3 अचूक उपाय, बन जाएंगे सभी बिगड़े हुए काम
इस वर्ष हनुमान जयंती 12 अप्रैल 2025, शनिवार को पड़ रही है। चैत्र पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व खास इसलिए भी है क्योंकि शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन देशभर के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी और भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण तथा भंडारों का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक बजरंगबली की पूजा करने से जीवन की बाधाएं समाप्त होती हैं और बिगड़े हुए कार्य भी बन जाते हैं।
हनुमान जयंती की रात को कुछ खास ज्योतिषीय उपाय करने से न केवल जीवन की समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि भाग्य भी साथ देने लगता है। आइए जानते हैं हनुमान जयंती की रात किए जाने वाले तीन विशेष और प्रभावशाली उपाय-

हनुमान जयंती की रात करने वाले प्रभावशाली उपाय (Hanuman Jayanti 2025 Ratri Maha Upay)
1. ग्रह शांति और कुंडली सुधार के लिए उपाय
हनुमान जयंती की रात को स्नान के बाद शुद्ध वस्त्र पहनें और गंगाजल से चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके बाद शांत वातावरण में बैठकर ग्रहों की शांति के लिए मंत्रों का जाप करें, जैसे - "ॐ नमः शिवाय" या "ॐ चंद्राय नमः"। यह उपाय आपकी कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों को शांत करता है और मानसिक शांति देता है।
2. कर्ज मुक्ति और आर्थिक संकट से राहत
इस रात मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा में घी का दीपक जलाएं और श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। अगर आप लंबे समय से कर्ज में डूबे हैं या आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो यह उपाय आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। हनुमान जयंती की रात की गई यह साधना मां लक्ष्मी का आशीर्वाद दिलाती है।
3. मनोकामना पूर्ति और संकटों से मुक्ति के लिए हनुमान पूजा
रात को हनुमान चालीसा का पाठ करें, बजरंगबली को गुड़-चने, बूंदी और सिंदूर चढ़ाएं। पूजा के समय तीन से पांच बार मन ही मन अपनी मनोकामना कहें। यह उपाय आपकी इच्छाओं को पूर्ण करने की दिशा में प्रभावी रहेगा।
अतिरिक्त शुभ उपाय
- सवा किलो काले चने को एक रात पहले भिगोकर अगली सुबह उन्हें सवा किलो बूंदी के साथ मिलाकर हनुमानजी को अर्पित करें और प्रसाद भक्तों में बांटें।
' पान के पत्ते पर दो बूंदी के लड्डू और एक लौंग रखकर उसे चांदी के वर्क से सजाएं और हनुमानजी को अर्पित करें। यह उपाय धन-समृद्धि और करियर में सफलता दिलाता है।
इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास से करने पर हनुमानजी कृपा अवश्य करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
