Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
हनुमान जी के इन 12 नामों का जाप करने से होती है खत्म होंगे कष्ट, होंगे फायदे ही फायदे
Hanuman ji ke 12 naam: भारत एक धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध देश है, जहाँ अनेक धर्मों के लोग शांतिपूर्वक रहते हैं। इनमें सबसे बड़ा समुदाय हिन्दू धर्म का है, जो अनेक देवी-देवताओं की पूजा करता है। इन्हीं में से एक हैं भगवान हनुमान, जिन्हें भक्तगण बजरंगबली, पवनपुत्र और राम भक्त जैसे कई नामों से पुकारते हैं। श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को विशेष रूप से शक्ति, भक्ति, और संकटमोचन के रूप में पूजा जाता है।
ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी एकमात्र ऐसे देवता हैं जिनकी पूजा हर वर्ग और उम्र के लोग करते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनके 12 नामों का नित्य जप और ध्यान अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इन नामों के नियमित स्मरण से दुख, दरिद्रता और बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है।

हनुमान जी के 12 पवित्र नाम हैं
1- ॐ हनुमान
2- ॐ अंजनी सुत
3- ॐ वायु पुत्र
4- ॐ महाबल
5- ॐ रामेष्ट
6- ॐ फ़ाल्गुण सखा
7- ॐ पिंगाक्ष
8- ॐ अमित विक्रम
9- ॐ उदधिक्रमण
10- ॐ सीता शोक विनायक
11- ॐ लक्ष्मण प्राण दाता
12- ॐ दशग्रीव दर्पहा
इन नामों का जप करने से भक्तों को विभिन्न लाभ प्राप्त होते हैं जैसे- मानसिक और शारीरिक बल, रोगों से मुक्ति, शत्रुओं पर विजय, सकारात्मक ऊर्जा, धन-समृद्धि और जीवन की बाधाओं से छुटकारा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार
- सुबह उठते ही इन 12 नामों का 11 बार जप करने से दीर्घायु और निरोगता मिलती है।
- दोपहर को जप करने से आर्थिक समृद्धि आती है और पारिवारिक कष्ट दूर होते हैं।
- रात में सोने से पहले जप करने से शत्रु पर विजय मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
- इसलिए, जो भी भक्त निष्ठा और श्रद्धा से इन नामों का नियमित जप करता है, वह हनुमान जी की विशेष कृपा का पात्र बनता है और जीवन में हर प्रकार की सफलता प्राप्त करता है।



Click it and Unblock the Notifications
