Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
हनुमान जयंती पर जरूर करें बजरंगबली के इन 12 नामों के जाप, दूर होंगे सभी कष्ट
Hanuman Ji Ke 12 Naam: सनातन धर्म में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। उन्हें शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 2 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त पूरी विधि-विधान से हनुमान जी पूजा करते हैं। मान्यता है कि हनुमान की पूजा करने से से जीवन में आ रही मुश्किलें, भूत-पिशाच, टोने-टोटके और सभी तरह के भय से मुक्ति मिल जाती है। हनुमान जयंती के दिन के कुछ खास उपाय और उनके नामों का जाप करना भी बहुत फलदायी माना जाता है। हनुमान जी के 12 नामों का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है। तो आइए, जानते हैं हनुमान जी के 12 नाम और उसकी स्तुति से होने वाले लाभ के बारे में -

भगवान हनुमान के 12 नाम
ॐ हनुमान
ॐ फाल्गुण सखा
ॐ उदधिक्रमण
ॐ महाबल
ॐ रामेष्ठ
ॐ अंजनी सुत
ॐ पिंगाक्ष
ॐ अमित विक्रम
ॐ वायु पुत्र
ॐ सीता शोक विनाशन
ॐ लक्ष्मण प्राण दाता
ॐ दशग्रीव दर्पहा
हनुमानजी की 12 नामों वाली स्तुति
हनुमानअंजनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल:।
रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिंगाक्षोअमितविक्रम:।।
उदधिक्रमणश्चेव सीताशोकविनाशन:।
लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।
एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:।
स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत्।।
तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्।
राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन।।
भगवान हनुमान के 12 नामों का जाप करने सके लाभ
हनुमान जी के नामों का जाप करना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से उनका स्मरण करने से जीवन के संकटों, भी और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। हनुमान जी के 12 नामों के जप से मन को शांति और आत्मविश्वास मिलता है। साथ ही, डर, तनाव और नकारात्मक विचार कम होते हैं। कहा जाता है कि नियमित रूप से हनुमान जी के नामों का जाप करने से व्यक्ति का मन मजबूत होता है और जीवन में आगे बढ़ने की ताकत मिलती है।दोपहर में जाप करने से जातक को धन-संपदा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं, दोपहर और सांयकाल में जाप करने से जीवन में चल रही पारिवारिक कलह समाप्त होती है। रात के समय में बजरंगबली के 12 नामों का जाप करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
हनुमान जयंती की पूजा विधि
हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
इसके बाद पूजा स्थान को साफ करके दीपक जलाएं और हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
इस दिन लाल फूल, तुलसी पत्ते और प्रसाद के रूप में बूंदी के लड्डू या गुड़-चना चढ़ाना शुभ माना जाता है।
इसके बाद श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या राम नाम का जाप करें।
अंत में आरती करें और सभी में प्रसाद बांटें।



Click it and Unblock the Notifications
