Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Hanuman Jayanti 2023: इन टिप्स को फॉलो कर अपने बच्चे को दें परफेक्ट बाल हनुमान लुक, फोटोशूट भी होगा लाजवाब
माना जाता है कि त्रेतायुग में चैत्र की पूर्णिमा तिथि पर मंगलवार के दिन राम भक्ति श्री हनुमान का जन्म हुआ था। साल 2023 में 6 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। इस शुभ मौके पर मंदिरों को खूब सजाया जाएगा और तरह तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
भी किया जाएगा। कई स्थानों पर भगवान की झांकियां भी निकाली जाती है। चूंकि भगवान का जन्म मंगलवार को हुआ था इसलिए यह दिन उन्हें समर्पित है। कहते हैं हनुमान जी का सिर्फ सच्चे मन से स्मरण करने पर ही वे अपने भक्तों के कष्टों को दूर कर देते हैं। इनकी पूजा से बड़े बड़े संकट टल जाते हैं।

इस बार यदि हनुमान जयंती के अवसर पर आपका बच्चा किसी झांकी का हिस्सा बनने वाला है या फिर आप घर पर ही उसे बजरंगबली का लुक देकर फोटोशूट करवाना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ जबरदस्त फोटो शूट के आईडियाज लेकर आए हैं। इनकी मदद से आप आसानी से घर पर ही अपने बाल हनुमान को तैयार कर सकते हैं। आइए देखते हैं।
ऐसे बनाएं गदा
अपने बाल हनुमान के लिए सबसे पहले आप गदा तैयार कर लें। इसके लिए आप अपने किचन में रखी हुई मथनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मथनी के ऊपर आप कम से कम तीन से चार दुपट्टे अच्छी तरह से बांध लें। आपको जितना बड़ा गदा बनाना है आप उतने दुपट्टे का इस्तेमाल करें। सबसे ऊपर आप ऑरेंज या फिर गोल्डन कलर के कपड़े का इस्तेमाल करें। फिर उसे अच्छी तरह से धागे की मदद से बांध लें। नीचे के हिस्से को बचे हुए कपड़े से अच्छी तरह से कवर कर लें। गदे के ऊपरी हिस्से पर आप इतर की बोतल का कैप लगा सकते हैं। आपके बाल हनुमान के लिए गदा तैयार है।
पूँछ बनाने के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल
गदा बनाने के बाद पूँछ बनाने के लिए आप पतले तारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास मोटा तार है तो एक ही तार से पूँछ बनाई जा सकती है। यदि आप पतले तार का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके पास कम से कम तीन होने चाहियें। आप तीनों तारों को अच्छी तरह से आपस में जोड़ लें। फिर उसे ब्राउन कलर के कपड़े से कवर कर दें। आप पूँछ को गोटे से डेकोरेट कर सकते हैं। पूँछ के आखरी हिस्से पर काले कपड़े को अच्छी तरह से छोटे-छोटे काटकर आप लगा लें।
चेहरे पर मेकअप
आप चाहें तो अपने बच्चे के चेहरे पर लिपस्टिक की मदद से मेकप कर सकते हैं। ऑरेंज कलर के लिपस्टिक से बच्चे को बजरंबली का लुक दिया जा सकता है। इसके अलावा बाजार में आसानी से आपको बजरंगबली का मास्क भी मिल जाएगा।
मुकुट और गहने
गोल्डन पेपर का यूज करके मुकुट और गहने बनाए जा सकते हैं। इसके लिए आप पेपर पर मुकुट को ड्रॉ कर लें और फिर उसे उसी आकार में काट लें। आप स्टोन और मोतियों की मदद से मुकुट को अच्छी तरह से डेकोरेट कर लें। गहनों को भी आप पेपर पर ड्रॉ करके उसे काट सकते हैं।
हनुमान जी का लाल लंगोट
बाल हनुमान के लुक को कंप्लीट करने के लिए आप अपने बच्चे को लाल लंगोट पहनाएं। इसके लिए लाल रंग के दुपट्टे का यूज किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
