Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Hanuman Jayanti 2024 Par Kya Kharide: बजरंगबली सदैव करेंगे रक्षा, बस हनुमान जयंती पर घर में लायें यह तीन चीजें
Hanuman Jayanti 2024 Par Kya Kharide: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भगवान हनुमान जी की जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष हनुमान जयंती 23 अप्रैल दिन मंगलवार को है। इस वर्ष भगवान हनुमान जी की जयंती मंगलवार पर होने के कारण इसका बहुत अधिक महत्व है। ऐसे में इस पावन पर्व पर कुछ अचूक उपाय करने से अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
हनुमान जयंती के पावन पर्व पर अंजनी के लाल भगवान हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। इससे भगवान हनुमान जी हमेशा प्रसन्न होते हैं और सदैव अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। इस पवित्र पर्व पर घर में कुछ खास चीज़ें लाने पर भगवान हनुमान जी की कृपा से सभी प्रकार के रोग दोष कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं विस्तार पूर्वक-
Hanuman Jayanti 2024 Par Kya Kharide

गदा
भगवान हनुमान जी को गदा अति प्रिय है। हनुमान जी की प्रत्येक मूर्ति या तस्वीर में उनके हाथों में गदा जरूर होती है। भगवान हनुमान जी के जन्म जयंती के उपलक्ष पर अपने निज निवास या घर में एक छोटी सी गदा लाना बहुत ही शुभ हो सकता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी और प्रभु प्रसन्नता पूर्वक अपना आशीर्वाद सदैव बनाए रखेंगे।
वानर की प्रतिमा
हनुमान जयंती के पावन पर्व पर एक छोटी सी वानर की प्रतिमा लानी चाहिए। वानर सेना ने भगवान श्री रामचंद्र को लंका में विजय प्राप्त करने में सहायता प्रदान की थी इसलिए वे भगवान श्री मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी के अति प्रिय होने के साथ साथ हनुमान जी के भी प्रिय हैं।
अपने गृह में वानर की प्रतिमा लाना बहुत ही कल्याणकारी एवं शुभ हो सकता है। इस अचूक उपाय से भगवान श्री रामचंद्र का आशीर्वाद बना रहता है तथा सुख, शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।
तांबे की फरसा
हनुमान जन्मोत्सव के शुभ दिन में तांबे का छोटा सा फरसा अपने घर में जरूर लाना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली दोष ,ग्रह नक्षत्र तथा वास्तु दोष इत्यादि परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
