Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
सावन के दूसरे मंगलवार को करें ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप, रोग और कष्टों से होगा बेड़ा पार
हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां अवतार माना जाता है। भगवान शिव अपने भक्तों की छोड़ी भक्ति भी देखकर बेहद खुश हो जाते हैं। इसी तरह हनुमान जी भी अपने भक्तों के साथ हमेशा खड़े नजर आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है हनुमान जी का एक बहुत ही शक्तिशाली मंत्र है जिसे जाप करने से हनुमान जी की खास कृपा आप पर बनी रहती हैं और आपकी हर इच्छा पूरी होती है। आइए जानते हैं क्या है वो मंत्र और इस मंत्र को जपने का क्या है फायदा...

हनुमान जी का शक्तिशाली मंत्र -
|| ॐ हं हनुमते नमः ||
ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का अर्थ
ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का अर्थ है कि, "हनुमान जी हम आपको बार-बार नमन करते हैं।"
भक्त अपनी पूरी निष्ठा और भक्ति के साथ इस मंत्र का जाप करके हनुमान जी को याद करते हैं। जो भक्त इस मंत्र का जाप करता है उन्हे मन चाहा फल मिलता है, और व्यक्ति को हर तरह की मुश्किल से निकलने में मदद मिलती है और हर बीमारी से भी मुक्ति मिलती है।
ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का महत्व
- हनुमान जी का यह मंत्र बहुत ही शक्तिशाली और चमत्कारी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि किसी भी संकट के समय इस मंत्र का जाप करने से हर मुश्किल दूर हो जाती है। व्यक्ति के ऊपर मंडराने वाला हर संकट टल जाता है। इसीलिए इस मंत्र को संकट मोचन मंत्र के नाम से भी जाना जाता है।
- अपने जीवन में किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले आप इस मंत्र का जाप करने से आपका काम अच्छे से पूरा हो जाता है और आपको अपने काम में कामयाबी मिल जाती है।
- रात को सोते समय डर लगने पर या नींद न आने पर इस मंत्र का जाप करने पर आपको अच्छी नींद आएगी।
- ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करने से रोग-कष्टो, शारीरिक परेशानी और तनाव से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं आर्थिक संकट भी दूर होता है।

ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करने का सही तरीका
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें और हनुमान जी को लाल रंग का फूल चढ़ाएं।
- सिंदूर, धुप, शुद्ध घी का दिया हनुमान जी के सामने अर्पित करें।
- हनुमान जी को भोग में केले, या कोई भी फल, भीगे हुए चने, गूड़, बूंदी का लड्डू चढ़ाएं।
- अब रुद्राक्ष की माला से 108 बार ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करें।
- मंगलवार और शनिवार के दिन शाम के समय हनुमान मंदिर में जाकर इस मंत्र का जाप करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है।
- अब आपकी मनोकामना पूरी करने के लिए हनुमान जी के सामने प्रार्थना करें।
मंगलवार को इन बातों का भी रखें ध्यान
- मंगलवार का व्रत करने वाले लोगों को इस दिन नमक खाने से परहेज करना चाहिए।
- इस दिन मिठाई का दान करना चाहिए लेकिन खुद मीठा खाने से बचने की कोशिश करना चाहिए।
- मंगलवार के दिन घर में या मंदिर में हवन नहीं करवाना चाहिए।
- मंगलवार के दिन बाल और नाखूनों को काटने से बचने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।
- मंगलवार को लोहे के सामान को खरीदने से परहेज करना चाहिए।
- खाना बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि खाना न जले क्योंकि यह बहुत ही अशुभ माना जाता है।
- मंगलवार को लाल रंद का कपड़ा पहने और चाहे तो लाल रंग का रुमाल भी अपने पास रख सकते हैं।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications
