Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Hanuman Puja: हनुमान जी के इस पैर पर सिंदूर लगाने से बनते हैं सभी बिगड़े काम
hanuman ji ke kaun se pair par sindoor lagana chahiye: हिंदू धर्म में संपूर्ण भक्त अपने आराध्य की विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। जिसमें हनुमान भगवान मुख्य देवताओं में से एक है। हनुमान जी को जागृत देवता के रुप में पूजा जाता है तथा यह माना जाता है कि उन्हें सिंदूर अति प्रिय है।
ऐसी मान्यता है कि सच्ची श्रद्धापूर्वक जो उपासक भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हैं तथा वीर बजरंगी को सिंदूर अर्पित करते हैं तो उनकी सारी मनोकामनाएँ पूर्ण होती है साथ ही रोग दोष कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे में मुख्य सवाल यह है कि भगवान हनुमान जी को कौन से पैर में सिंदूर अर्पित करना चाहिए? आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्रों से इसके बारे में-

हनुमान जी के कौन से पैर में सिंदूर लगा सकते हैं? (hanuman ji ke kaun se pair par sindoor lagana chahiye)
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार अगर आपकी कुंडली में मंगल का दोष है तो भगवान जी के दाहिने पैर पर सिंदूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी बेहद प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि चमेली के तेल के साथ सिंदूर मिश्रण कर भगवान हनुमान जी के दाहिने पैर पर लगाने लगाने के पश्चात अपने माथे पर तिलक लगाने से मानसिक तनाव समेत कई प्रकार की परेशानियाँ दूर होती है। सारे बिगड़े काम संपन्न होते हैं, इसके साथ ही आप सौभाग्यवान हो सकते हैं ।
इस विधि से चढ़ाये हनुमान जी को सिंदूर -
भगवान हनुमान जी को चमेली का तेल के साथ सिंदूर को मिश्रण करके अर्पित करना चाहिए। अगर आपकी इच्छा है तो चमेली के तेल में सिंदूर का घोल बनाकर हनुमान जी के संपूर्ण शरीर में चढ़ा सकते हैं। इस विधि को चोला चढ़ाना कहते है।
हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने के दौरान मंत्र -
अगर आप भगवान हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने का सोच रहे हैं तो उसके लिए कुछ निश्चित बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे की सिंदूर अर्पित करने से पहले मंदिर तथा भगवान की प्रतिमा को शुद्ध करे, जल से स्नान कराएँ। इसके बाद हनुमान जी को सिंदूर या चोला चढ़ाएँ। इस दौरान आपको मुख्य रूप से हनुमान मंत्र का जाप कर सकते हैं। यह बेहद ही लाभकारी हो सकते हैं।
* ॐ हम हनुमते नमः ।
* सिन्दूरं रक्तवर्णं च सिन्दूरतिलकप्रिये
भक्तयां दत्तं मया देव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम ।।
हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने का लाभ -
* भगवान हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और आसपास की नजर दृष्टि नहीं लगती।
* उनके आशीर्वाद से संपूर्ण मनोकामनाएँ पूर्ण हो जाती है।
* भगवान महावीर हनुमान को सिंदूर अर्पित करने से एकाग्र चित्त में वृद्धि होती है।
* भगवान वीर बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाने से मंगल दोष दूर हो जाते हैं।
* पवन पुत्र को सिंदूर अर्पित करने से रोग दोष कष्ट सब दूर हो जाते हैं तथा सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
