Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Mangalwar Upay: बजरंगबली को क्यों चढ़ाया जाता है पान का बीड़ा, जानें इसे तैयार करने का तरीका
Hanuman Ji Ko Paan Ka Beeda Kyu Chadhate Hai: बजरंगबली को कलयुग का देवता माना गया है। ऐसा माना जाता है कि वो आज भी लोगों के बीच मौजूद हैं। बजरंगबली अपने भक्तों को कष्ट में नहीं देख सकते हैं इसलिए जो व्यक्ति सच्ची श्रद्धा से उन्हें पुकारता है वो उनकी परेशानियों का जिम्मा खुद उठा लेते हैं।
ऐसे कुछ उपाय भी हैं जिनकी मदद से बजरंगबली हमारी जल्दी दूर कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है पान का बीड़ा चढ़ाना। आइये जानते हैं बजरंगबली को पान का बीड़ा क्यों चढ़ाया जाता है और इसे कैसे तैयार किया जाता है।

महाबली हनुमान को पान का बीड़ा चढ़ाने से मिलते हैं कई लाभ
आपने एक प्रचलित लोकोक्ति तो सुनी ही होगी 'बीड़ा उठाना'। इसका अर्थ होता है- कोई महत्वपूर्ण या जोखिमभरा काम करने का उत्तरदायित्व अपने ऊपर लेना। यदि आपके जीवन में कोई घोर संकट है या ऐसा काम है जिसे करना आपके बस का नहीं है, तो आप अपनी जिम्मेदारी हनुमानजी को सौंप दें।
अगर आप भी अपने जीवन से परेशान हो चुके हैं आपको बार-बार आर्थिक तंगी हो रही है या आपका मंगल ग्रह कमजोर है और आप काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो आप भी मंगलवार के दिन पान का बीड़ा चढ़ा कर सभी कष्टों से छुटकारा पा सकते हैं।
शनिदेव ने श्री हनुमान जी को वचन दिया था कि अगर कोई व्यक्ति हनुमान जी की पूजा करता है तो उस पर शनि की टेढ़ी दृष्टि नहीं होगी। अगर आप पर शनि की ढैया या साढ़ेसाती चल रही है या शनि कमजोर है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें पान का बीड़ा चढ़ाएं।
बजरंगबली को पान का बीड़ा चढ़ाते समय रखें इन बातों का ख्याल
कहा जाता है कि अगर मंगलवार के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाया जाए तो वह इससे प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। पान बनवाते हुए उसमें केवल ये पांच चीज़ें डलवाएं- कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा और सुमन कतरी। यह पान एकदम ताजा, मीठा और रसभरा होना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसमें चूना एवं सुपारी नहीं हो।
साथ ही यह पान तंबाकू लगे हाथ से नहीं बनना चाहिए। हनुमानजी के आगे हनुमान चालीसा का पाठ करें और फिर उन्हें पान का बीड़ा अर्पित करें और साथ ही प्रार्थना करते हुए कहें, 'हे हनुमानजी, आपको मैं यह मीठा रस भरा पान अर्पण कर रहा हूं, इस मीठे पान की तरह आप मेरा जीवन भी मिठास से भर दीजिए। ऐसा आप कम से कम 7 मंगलवार अवश्य करें। हनुमानजी की कृपा से कुछ ही समय में आपकी हर समस्या दूर हो जाएगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications