Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Sawan Somvar Wishes For Love: सावन की बूंदों में लिखें मोहब्बत की दास्तान, लवर के लिए भेजें ये शिवमयी संदेश
Sawan Somvar Wishes For Love: सावन का महीना सिर्फ भक्ति और व्रत का ही नहीं, बल्कि दिलों में बसे प्यार को भी और मजबूत बनाने का समय होता है। जब भोलेनाथ खुद अपने भक्तों की सुनते हैं, तो प्रेम में डूबे दिल भी अपने लवर के लिए कुछ खास दुआएं मांगते हैं। माना जाता है सावन में सच्चे मन से भोले बाबा की पूजा और व्रत करने से दो दिल मिल जाते हैं और जन्मों-जन्मों के रिश्ते जुड़ जाते हैं। अगर आपके दिल में भी कोई बसा हुआ है या फिर आप प्यार करते हैं तो सावन में खास संदेशों से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।
सावन के पहले सोमवार पर अपने लवर को एक प्यारा-सा संदेश भेजना चाहते हैं, जिससे उसमें भक्ति भी हो और आपकी मोहब्बत भी झलके, तो ये शुभकामनाएं आपके दिल की बात कहने में मदद करेंगी। आइए आप भी देख लीजिए।

सावन सोमवार पर अपने प्यार को भेजें ये शिवमयी मैसेज
1. सावन की इस पावन बेला में,
भोलेनाथ से ये अरदास है मेरी।
तेरी मेरी जोड़ी कभी ना टूटे,
प्यार में बनी रहे ये मधुर डोरी।
हर हर महादेव!
2. तेरे नाम का व्रत किया है इस सावन में,
भोले के दर पर मांगी है दुआ तुझसे मिलने की।
मेरे दिल में सिर्फ तू ही बसा है,
भोलेनाथ भी गवाह हैं इस सच्चे प्यार की।
3. भोलेनाथ की कृपा से,
तेरा मेरा रिश्ता और भी गहरा हो।
जैसे गंगा शिव के सिर पर विराजे,
वैसे तू मेरी जिंदगी में सदा बना रहे।
4. हर सोमवार को तुझे याद करके,
शिवलिंग पर चढ़ाता हूं अपना प्रेम।
तू जहां भी रहे, खुश रहे,
यही है मेरी सच्ची पूजा का मर्म।

5. मंदिर में घंटी, हाथ में फूल,
तेरी याद में भीगता सावन का मौसम,
भोले से बस यही दुआ
तेरा मेरा साथ रहे हर जन्म
6. तेरे बिना अधूरी है मेरी हर पूजा,
भोले के दर पर तुझसे मिलने की है आरजू।
हर हर महादेव
7. तू है मेरा सावन, तू ही मेरा हर सोमवार,
भोलेनाथ से बस यही दुआ - तू रहे मेरे साथ हर बार।
8. सावन की बूंदों में बस तेरा नाम,
शिव की भक्ति में भी तेरा ही पैगाम।
9. ओ भोले, मेरे लवर की हर मुराद पूरी करना,
उसके चेहरे पर मुस्कान सदा बनी रहे - ये वरदान देना।

10. तेरी मुस्कान है मेरी पूजा,
तेरी बातें हैं मेरा व्रत।
सावन के सोमवार पर,
तुझे ही मांगा है हर पल।
11. भक्ति में लिपटे प्रेम के बोल,
शिव के चरणों में रखी तेरे प्यार की डोर।
12. न शिव की मूरत चाहिए,
न मंदिर का दीदार।
मेरे भोले, मुझे बस चाहिए,
तेरा साथ हर बार।
13. सावन आया, सावन की बात है,
तेरे साथ हर सोमवार खास है।
14. तेरे प्यार में भीगते हैं जैसे सावन की फुहार,
भोलेनाथ से दुआ है बना रहे तेरा मेरा ये प्यार।
15. शिव की पूजा करूं तो तेरा चेहरा सामने आए,
ये कैसा प्यार है जो भक्ति में भी बस जाए।
16. हर सोमवार की पूजा में,
तेरा नाम जोड़ देती हूं।
भोलेनाथ से मांग के,
तुझे खुदा बना देती हूं।

17. ओ भोलेनाथ,
जैसे पार्वती को आप मिले,
वैसे ही मेरे प्यार को मेरी बाहों में आने की राह दिखा दो।
18. सावन के झूले, तेरी यादें,
हर सोमवार की पूजा में तेरा नाम।
19. तू है मेरा इश्क़,
मैं हूं तेरी भक्त,
भोलेनाथ से मांग लिया तुझे -
अब ना कोई शक।
20. शिव से मांगा है तुझे,
पल-पल किया तेरा जिक्र,
अब ये दिल नहीं चाहता,
तू कभी दूर हो इक पल भी।



Click it and Unblock the Notifications
