Latest Updates
-
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया'
Happy Akshay Navmi 2025 Wishes: अक्षय नवमी पर भगवान विष्णु को करें प्रणाम, भेजें अपनों को शुभकामनाएं
Happy Akshay Navami 2025 Wishes: पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है। इसे आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करने व भोजन करने से जीवन के सभी दोष दूर होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य कर्म, जैसे पूजा, दान और सेवा कभी समाप्त नहीं होते, इसलिए इसे अक्षय कहा गया है। इस यह पर्व इस साल 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर आप इन संदेशों के माध्यम से अपने प्रियजनों और शुभचिंतकों को अक्षय नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Akshaya Navami 2025 Wishes and Quotes in Hindi
आंवला नवमी का व्रत आया है,
खुशियों की सौगात लाया है।
आंवला नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
अक्षय नवमी आई है लेकर प्रकाश,
हर मन में जले अब भक्ति का दीपक खास।
तुलसी माता का आशीष पाए हर जन,
जीवन में बरसे शुभता हर क्षण।
अक्षय नवमी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
हर घर में तुलसी का पौधा सजे,
हर दिल में श्रीहरि का नाम बसे।
अक्षय नवमी का पर्व बतलाए,
भक्ति से ही जीवन सच्चा बन जाए।
अक्षय नवमी 2025 की ढेरों शुभकामनाएं
अक्षय नवमी का दिन है पावन,
हर मन हो जाए अब सावन-सावन।
भगवान विष्णु करें सबका कल्याण,
देव तुलसी माता का रहे सदा मान।
आंवले के वृक्ष की परिक्रमा से,
मिलती है शांति और सुख-समृद्धि,
इसमें होता है शिव-विष्णु का वास,
और भक्तों को मिलता है आशीर्वाद।
अक्षय नवमी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Akshaya Navami 2025 Wishes and Messages in Hindi
आंवले के वृक्ष में होता है,
भगवान शिव और श्रीहरि का वास,
वृक्ष के नीचे बैठने और भोजन करने से,
अक्षय नवमी पर शुभ की हो शुरुआत,
हर जीवन में बरसे खुशियों की बरसात।
स्नेह, सेवा और श्रद्धा का संग,
अक्षय नवमी लाए जीवन में रंग।
अक्षय नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
आंवला नवमी के व्रत से मिटेंगे सारे पाप,
दान-पुण्य करने से खुलेगें स्वर्ग के द्वार,
विधि-विधान से व्रत करने पर,
भगवान करेंगे भक्तों का बेड़ा पार।
आंवला नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
अक्षय नवमी पर करें तुलसी पूजन,
श्रीहरि विष्णु करें हर मन को पावन।
अक्षय नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications











