Latest Updates
-
Jamun Side Effects: इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए जामुन, फायदे की जगह पहुंचा सकता है भारी नुकसान -
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं? -
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें
Happy Akshaya Navami 2024 Wishes: आंवला नवमी के पावन मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं
Happy Akshaya Navami 2024 Wishes: अक्षय नवमी का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है और इसे शाश्वत पुण्य का दिन माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए पुण्य कर्म, जैसे पूजा, दान और सेवा, कभी समाप्त नहीं होते और व्यक्ति को जन्म-जन्मांतर तक लाभ पहुंचाते हैं।
इस दिन विशेष रूप से आंवले के पेड़ की पूजा का महत्व होता है क्योंकि मान्यता है कि भगवान विष्णु आंवले के वृक्ष में निवास करते हैं। भक्त आंवले के पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना करते हैं और उसकी छाया में भोजन करने को सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं।

अक्षय नवमी पर दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना, वस्त्र दान करना और आंवला वृक्ष का पूजन करना विशेष रूप से पुण्यकारी माना जाता है, जिससे देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Happy Akshaya Navami 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
अक्षय नवमी आया हैं दिल में श्रद्धा भाव जगाता है
श्री हरी को करीब लाता हैं,
आओ मिल कर मनाएं अक्षय नवमी!
2.
आंवले के वृक्ष की परिक्रमा से,
मिलती है शांति और सुख-समृद्धि,
इसमें होता है शिव-विष्णु का वास,
और भक्तों को मिलता है आशीर्वाद.
अक्षय नवमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!
3.
अक्षय नवमी का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति,
यश, वैभव के साथ ही साथ स्वस्थ काया और अमृत की वर्षा करे इन्ही मंगलकामनाओं के साथ आपको!
4.
आंवले के वृक्ष में होता है,
भगवान शिव और श्रीहरि का वास,
वृक्ष के नीचे बैठने और भोजन करने से,
सभी रोगों का होता है नाश.
हैप्पी अक्षय नवमी!
Happy Amala Navami 2024 Wishes and Quotes in Hindi
5.
आंवला का वृक्ष एक वृक्ष नहीं बल्कि
संजीवनी है सेहत का खजाना हैं
आओ मिल कर मनाये आंवला नवमी का यह त्यौहार
हैप्पी अक्षय नवमी 2024!
6.
आंवला से मिलती है लंबी आयु,
जीवन में आती है सुख और समृद्धि,
आरोग्य और स्वस्थ जीवन के लिए,
श्रद्धापूर्वक करें आंवला नवमी का व्रत।
आंवला नवमी की शुभकामनाएं!
7.
आंवला नवमी के व्रत से मिटेंगे सारे पाप,
दान-पुण्य करने से खुलेगें स्वर्ग के द्वार,
विधि-विधान से व्रत करने पर,
भगवान करेंगे भक्तों का बेड़ा पार।
आंवला नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











