Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Akshaya Tritiya Wishes 2023: इन संदेशों के साथ दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया साल के सबसे शुभ और पावन दिनों में से एक है। पंचांग के अनुसार, यह वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ती है। इस दिन को अक्ती या अखा तीज भी कहा जाता है।
अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों के विशेष संयोग से अबूझ मुहूर्त रहता है और इस दिन हर प्रकार के मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। इस दिन किये गए अच्छे कर्मों का कई गुना फल प्राप्त होता है।

मान्यता है कि इस दिन त्रेता युग का आरंभ हुआ था। इसी दिन से महर्षि वेद व्यास ने महाभारत लिखना शुरू कर दिया था। इसी दिन भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी की जयंती भी मनाई जाती है।
अक्षय तृतीया पर्व कई मायनों में ख़ास है इसलिए हम आपके लिए लेकर आये हैं ये खूबसूरत संदेश। अक्षय तृतीया के मौके पर अपने करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों को ये शुभकामना संदेश भेजें और इस पर्व की बधाई दें।

अक्षय तृतीया पर सोने जैसी हो चमक आपकी,
मां लक्ष्मी की कृपा से चारों ओर तरक्की हो आपकी,
इस पावन दिन पर सभी कष्ट मिट जाएं आपके,
धन-वैभव की देवी घर आएं आपके,
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!!

मां लक्ष्मी अपने कुमकुम लगे कदमों से आपके घर आएं
आपको और आपके परिवार को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!

घनर घनर बरसे जैसे घटा, वैसे ही हो धन की वर्षा,
मंगलमय हो यह त्योहार, भेंट में आये उपहार ही उपहार।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं अपार!

हमेशा मां लक्ष्मी का वास हो
हर तरह के संकटों का नाश हो
उन्नति का आपके सिर पर ताज हो
हमेशा आपके घर में सुख-शांति
और सौभाग्य का वास हो !
आपको अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं !

दिल का दरवाजा खोल दो,
जो मन में है बोल दो,
अक्षय तृतीया की खुशियों में
प्रेम का शहद घोल दो !
हैप्पी अक्षय तृतीया!!

आज के दिन धन-संपदा का क्षय न हो
अपनों में बढ़े प्यार, खुशियां आपके घर में हों !
अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई !

परशुराम का जन्म दिवस,
अक्षय तृतीया का पावन पल,
लेकर आए खुशियां ढेर सारी,
सुख, समृद्धि और मनोबल.
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं!

अक्षय तृतीया आई है
संग खुशियां लाई है
सुख समृद्धि पाई है
प्रेम की बहार छाई है
आपको और आपके परिवार को
अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई है!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
