Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Amalaki Ekadashi 2025 Wishes: आमलकी एकादशी के पावन दिन पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
Amalaki Ekadashi 2025 Wishes : आमलकी एकादशी का व्रत इस वर्ष 10 मार्च 2025, रविवार को रखा जा रहा है। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, और आमलकी एकादशी को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है, क्योंकि इसे भगवान विष्णु का प्रिय वृक्ष माना जाता है।
इस दिन भक्तगण व्रत रखते हैं, विष्णु मंत्रों का जाप करते हैं और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं। आप भी अपने प्रियजनों के साथ इन सुंदर शुभकामनाओं, संदेशों और वॉट्सऐप विशेज को साझा कर सकते हैं।

आमलकी एकादशी शुभकामनाएं (Happy Amalaki Ekadashi 2025 Wishes)
1. ओं लक्ष्मी नारायण नमो नमः
आमलकी एकादशी के दिन व्रत रखने और आंवले का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और रक्त संचार अच्छा बना रहता है।
आपको और आपके परिवार को आमलकी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. ओं श्री विष्णवे नम:
आमलकी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहे।
शुभ आमलकी एकादशी!
3. ओं नमोः नारायणाय नमः
आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इस पावन दिवस पर हर तरह के पापों से मुक्ति मिलती है।
आमलकी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. ओं नमो नारायण नम:
शुभ आमलकी एकादशी!
भगवान विष्णु की कृपा आपके जीवन को आनंद और समृद्धि से भर दे।
5. ओं नमोः भगवते वासुदेवाय नमः
आमलकी एकादशी के शुभ अवसर पर आंवला चढ़ाने से भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं।
इस दिन आंवले का पौधा लगाने से भी सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
आमलकी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. श्रद्धापूर्वक की हुई इस एकादशी से...
श्रद्धापूर्वक की हुई इस एकादशी का व्रत आपको पूर्व जन्म के समस्त पापों से मुक्ति दिलाता है और एक हजार गौदान के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।
आमलकी एकादशी की मंगलमय शुभकामनाएं!
7. ओं श्री विष्णवे नम:
ओं नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमिहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
आमलकी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं!
8. जय श्री लक्ष्मी नारायण!
आमलकी एकादशी के इस पावन पर्व पर भगवान विष्णु की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
शुभ आमलकी एकादशी!
9. शांताकारं भुजग-शयनं...
शांताकारं भुजग-शयनं
पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगन-सदृशं
मेघवर्ण शुभाङ्गम्।
शुभ आमलकी एकादशी!
10. विष्णु जिनका नाम है...
विष्णु जिनका नाम है,
बैकुंठ जिनका धाम है,
जगत के उस पालनहार को,
हमारा शत-शत प्रणाम है।
शुभ आमलकी एकादशी!
इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु का स्मरण करें, आंवले के वृक्ष की पूजा करें और अपनी आध्यात्मिक उन्नति के लिए इस दिन का लाभ उठाएं। आमलकी एकादशी का व्रत आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लाए, यही शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications