Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Bada Mangal 2024 Wishes: ज्येष्ठ माह के प्रथम बुढ़वा मंगल पर प्रियजनों के साथ शेयर करें ये बधाई संदेश
Happy Bada Mangal 2024 Wishes in Hindi: बुढ़वा मंगल उत्तर भारत में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार भगवान हनुमान को समर्पित है। हिन्दू शास्त्रों में ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व बताया गया है। इस माह के प्रत्येक मंगलवार को ही बुढवा मंगल या बड़ा मंगल कहा जाता है।
बुढ़वा मंगल भगवान हनुमान की भक्ति का पर्व है। इस दिन हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है और भक्तजन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करते हैं। भगवान हनुमान की स्तुति में भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन होता है। भक्तजन मिलकर हनुमानजी के भजनों का आनंद लेते हैं।

साल 2024 में ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 28 मई को मनाया जा रहा है। बड़ा मंगल के पावन मौके पर अपने प्रियजनों के साथ ये शुभकामनाएं जरूर शेयर करें।
Happy Bada Mangal 2024 Wishes in Hindi
1.
बुढ़वा मंगल 2024 की मंगलमय शुभकामनाएं

2.
सवेरे सवेरे ले हनुमान जी का नाम
सवेरे सवेरे ले हनुमान जी का नाम,
सिद्ध करेंगे वो तुम्हारे सब काम।
न रहेगा कोई दुख बाकी ऐ मनुज,
करेंगे सब असुरों का काम तमाम।।
बुढ़वा मंगल की शुभकामनाएं
3.
सब सुख लहै तुम्हारी सरना
तुम रक्षक काहू को डरना
बुढ़वा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं

4.
भगवान हनुमान आपको जीवन में चुनौतियों का सामना करने की शक्ति और आत्मविश्वास दें।
बुढ़वा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Bada Mangal 2024 Messages and Quotes in Hindi
5.
गदा धारी जिनकी शान है,
बजरंगी जिनकी पहचान है,
संकट मोचन वो हनुमान है
बुढ़वा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।

6.
अंजनी पुत्र की भक्ति हर संकट मिटाएगी"
बजरंग बली की जिस पल कृपा हो जाएगी,
दुनिया की बेशक हर कमजोरी मिट जाएगी।
करो भक्ति ऐसे जैसे वो देख रहे हैं सब यहां,
अंजनी पुत्र की भक्ति हर संकट मिटाएगी।।
7.
जिनके मन में बसे हैं श्रीराम
जिनके तन में हैं श्री राम
जग में हैं वो ही सबसे बलवान
ऐसे प्यारे हैं मेरे हनुमान
जय श्रीराम, जय श्रीराम... जय हनुमान
बड़ा मंगल की हार्दिक बधाई

Happy Bada Mangal 2024 Status and Greetings in Hindi
8.
स्वप्न में मुझको श्रीराम बुलावे
भूत-पिशाच कुछ निकट न आवे,
भय उसका कुछ बिगाड़ न पावे।
पवन पुत्र का है यह आशीर्वाद,
स्वप्न में मुझको श्रीराम बुलावे।
बुढ़वा मंगल की आप सभी को शुभकामनाएं
9.
अर्ज मेरी सुनो अंजनी के लाल
काट दो मेरे घोर दुखों का जाल,
तुम हो मारुती-नन्दन, दुःख-भंजन
करूं मैं आपको दिन रात वन्दन,
बड़ा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।
10.
जग में सबसे हैं वो बलवान
ऐसे प्यारे मेरे हनुमान,
जय श्रीराम जय हनुमान!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
