Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Happy Baisakhi 2023 Wishes: इन लेटेस्ट संदेशों के साथ सबको भेजें बैसाखी की लख लख बधाइयां
साल 2023 का स्वागत हमने जोरशोर से किया था। देखते ही देखते अप्रैल का महीना और साथ ही बैसाखी का त्योहार भी आ गया। सोच भी नहीं सकते हैं कि वक्त कितनी तेजी से निकल जाता है। मगर इस बीच आने वाले रंगारंग तीज-त्योहार हैं जो अपनों के साथ समय बिताने और मौज-मस्ती करने की वजह दे जाते हैं।
फसलों से जुड़ा बैसाखी खुशहाली और समृद्धि का उत्सव है। इस दिन नयी फसल की पूजा की जाती है और अच्छी उपज के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया जाता है। इस दिन ही सिखों के दसवें गुरु - गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
इस साल बैसाखी का उत्सव 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। बैसाखी के शुभ दिन पर अपने करीबियों, दोस्तों रिश्तेदारों को इन संदेशों के जरिये ढेरों शुभकामनायें भेजें।

खुशियां और आपका जनम-जनम का साथ हो
हर किसी की जुबान पर आपकी ही बात हो
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी,
तो आपके सिर पर वाहे गुरु का हाथ हो।
हैप्पी बैसाखी!!

सुबह-सुबह उठ कर हो जाओ तैयार,
आ गया है बैसाखी का त्योहार,
अब कटेंगी फसलें हमारी,
आओ सब मिलकर पा लें भंगड़ा यार,
बैसाखी की लख लख बधाईयां!

खालसा मेरो रूप है खास,
खालसे में करूं निवास,
खालसा मेरा मुख है अंगा
खालसे के साजना दिवस
बैसाखी की लख लख बधाई !

फूलों की महक,
गेहूं की बालियां,
तितलियों की रंगत,
अपनों का प्यार,
सब को दिल से
मुबारक हो बैसाखी का त्यौहार !

सुबह से शाम तक वाहेगुरू की कृपा,
ऐसे ही गुजरे हर एक दिन,
न कभी हो किसी से गिला-शिकवा,
एक पल न गुजरे खुशियों बिन।
बैसाखी की शुभकामनाएं!!

आज मुस्कुराया है हर चेहरा,
हर ओर खुशी है छाई,
खुशियों के त्यौहार
बैसाखी की आप सभी को हार्दिक बधाई।

ओह खेतां दी महक,
ओह झूमरां दा नचना,
बड़ा याद आउंदा है,
तेरे नाल मनाया होया हर साल याद औंदा है,
दिल करदा है तेरे कोल आके वैसाखी दा आनंद लै लां,
की करां काम दी मजबूरी,
फिर वी दोस्त तू मेरे दिल विच रेहंदा है!
बैसाखी की लख लख बधाई!!!

सुबह-सुबह उठ के हो जाओ फ्रेश,
पहन लो आज सबसे अच्छा कोई ड्रेस,
दोस्तों के साथ अब चलो घूमने,
बैसाखी की दो शुभकामनाएं जो आए सामने,
बैसाखी की लख लख बधाई !
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
