Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Happy Baisakhi 2024 Wishes: बैसाखी के मौके पर भेजें ये शानदार मैसेज, कोट्स, ग्रीटिंग्स और शायरी
Happy Baisakhi 2024 Wishes in Hindi: बैसाखी कृषि से जुड़ा बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है। वैशाख माह में रबी की फसल की कटाई होती है, उसी मौके पर बैसाखी के पर्व को मनाया जाता है। यह पर्व मुख्यतः पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में मनाया जाता है।
बैसाखी के दिन ही सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं, इस कारण इस दिन को मेष संक्रांति भी कहा जाता है। बैसाखी के दिन फसलों की पूजा की जाती है, तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं और लोग एक दूसरे के साथ मिलकर जश्न मनाते हैं। पेश हैं बैसाखी के ख़ास मौके पर भेजे जाने वाले शुभकामना सन्देश -
Happy Baisakhi 2024 Wishes and Messages in Hindi

1.
आज है दिन खुशी मनाने का,
हो जाओ सब तैयार,
काट के फसल भोग गुरुद्वारे लगाने को,
सब को मुबारक हो किसान का त्यौहार!
बैसाखी 2024 की शुभकामनाएं!
2.
सुबह से शाम तक वाहे गुरु की कृपा,
ऐसे ही गुजरे हर एक दिन,
न कभी हो किसी से गिला-शिकवा,
एक पल न गुजरे खुशियों बिन।
बैसाखी की लख-लख बधाइयां!

3.
नए दौर, नए युग की शुरुआत,
सत्यता, कर्तव्यता हो सदा साथ,
बैसाखी का यह सुंदर पर्व,
सदैव याद दिलाता है मानवता का पाठ
बैसाखी की शुभकामनाएं!
4.
नच ले और गा ले सब के साथ,
आई है बैसाखी लेकर खुशियों की सौगात,
मस्ती में झूम और खीर पूड़ी खा,
सभी के सिर पर सदा बना रहे,
वाहे गुरु का हाथ।
बैसाखी की लख लख बधाइयाँ!
Happy Baisakhi 2024 Quotes and Status in Hindi
5.
अन्नदाता की खुशहाली और समृद्धि के पर्व बैसाखी पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां।
बैसाखी की लख-लख बधाइयां

6.
सुनहरी धूप बरसात के बाद,
थोड़ी सी ख़ुशी हर बात के बाद,
उसी तरह हो मुबारक आप को ये नई सुबह कल रात के बाद। हैप्पी बैसाखी!
7.
आई है बैसाखी खुशियों के साथ
मस्ती में झूम और खीर-पूरी खा
और ना कर दुनिया की परवाह
बैसाखी की लख-लख बधाई।
8
बैसाखी का खुशहाल मौका है
ठंडी हवा का झोंका है
आज सब मिल कर माना लो ये जश्न
किसने किसको रोका है
बैसाखी की लख-लख बधाई।
Happy Baisakhi 2024
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
