Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Happy Bhai Dooj Wishes: भाई दूज के मौके पर शेयर करें ये शुभकामना संदेश
Happy Bhai Dooj Wishes: रक्षाबंधन के आलावा भाई बहन के रिश्ते का उत्सव मनाने वाला पर्व भाई दूज आने वाला है। यह दिवाली के दूसरे दिन आता है लेकिन इस वर्ष पंचांग के अनुसार दिवाली के तीसरे दिन यानी 15 नवंबर को मनाया जाएगा।
15 नवंबर को भैया दूज के साथ ही पांच दिनों का दीपावली महोत्सव का अंत होगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों का तिलक करती है, उन्हें रक्षा सूत्र बांधती हैं और उन्हें मिष्ठान खिलाकर नारियल का गोला भेंट करती हैं। पेश हैं कुछ खूबसूरत भाई दूज के शुभकामना सन्देश जो भाई बहन एक दूसरे को व परिवारजनों को भेज सकते हैं -

1.
चंदन का टीका रेशम का धागा, सावन की सुगंध बारिश की फुहार,
भाई की उम्मीद बहना का प्यार, मुबारक हो आपको भाई दूज का त्योहार!
2.
आ गया दिन जिसका था इंतज़ार ,
कर लुंगी अब मैं भी अपने भाई का दीदार,
आ गया है दिन भाई दूज का,
मिल जाएगी अब मुझे खुशिया हज़ार
हैप्पी भाई दूज 2023!

3.
बहन मांगे भाई का प्यार,
नहीं मांगे कीमती उपहार,
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक
मिले मेरे भाई को खुशियां अपार
भाई दूज की शुभकामनाएं!

4.
प्रेम और विश्वास का बंधन दर्शाता यह त्योहार है
खुश रहे भाई सदा यह भाई के दिल की मुराद है।
भाई दूज की शुभकामनाएं!
5.
दिल की कामना है कि आपकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे,
कामयाबी आपके कदम चूमे और
हमारा यह बंधन सदा ही प्यार से भरा रहे।
भाई दूज की शुभकामनाएं!

6.
भाई दूज के इस मौके पर
बहन तुम्हारी हर मुराद हो पूरी,
हर वह चीज हो तुम्हारे पास,
जो तुम्हारे लिए जरूरी हो।
हैप्पी भाई दूज 2023!
7.
भाई की आंखों की तारा होती है बहना,
जिगर का टुकड़ा होती है बहना,
भाई की लाज का गहना होती है बहना
बहना है तो जीवन है,
हैप्पी भाई दूज।
8.
चंदन का टीका नारियल का उपहार,
भाई की उम्मीद, बहना का प्यार,
खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार।
भाई दूज की शुभकामनाएं!
9.
प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ
जो दुआ मांगो, उसे तुम पाओ
भाई दूज का त्योहार है, भैया जल्दी आओ
अपनी प्यारी बहन से तिलक लगवाओ
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
