Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Happy Bhai Dooj 2024 Wishes for Brothers: अपने भईया और बहना को भाई दूज पर भेजें ये प्यार भरे संदेश
Happy Bhai Dooj 2024: भाई दूज, जिसे भाई दूज या यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है और यह दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाता है।
इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनका सम्मान करते हैं। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक करती हैं और उनके लिए विशेष पकवान बनाती हैं। इस अवसर पर भाई अपने बहनों को सुरक्षा और समर्थन देने का वचन देते हैं।

मान्यता के अनुसार, इस दिन यमराज अपनी बहन यमुनाजी से मिलने आए थे, और यमुनाजी ने उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया, जिसके बाद यमराज ने यह वचन दिया कि जो भी भाई-बहन इस दिन एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम का प्रदर्शन करेंगे, उनके रिश्ते में अटूट बंधन बनेगा। भाई दूज का पर्व केवल भाई-बहन के रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह पारिवारिक सद्भाव और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देता है। पेश है इस बेहद ख़ास पर्व के अवसर पर कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश -
Happy Bhai Dooj 2024 Wishes and Quotes for Brother in Hindi
1.
चंदन का टीका नारियल का उपहार,
भाई की उम्मीद सिर्फ बहना का प्यार,
खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार.
भाई दूज हार्दिक बधाई !

2.
दीप है जगमगाते, झूम रहा संसार,
सूरज की किरणें, खुशियों की फुहार,
कहना चाहते हैं हम, फिर से एक बार,
मुबारक हो आपको, भाई दूज का त्यौहार।
3.
भाई और बहन के प्रेम अपनत्व और अनुराग से भरे परे पर्व की बधाई
इस भैया दूज आपके और आपकी बहन में बढ़े प्यार
सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की हो बरसात
भाई दूज की शुभकामना और बधाई!
4.
दिल की यह कामना है कि आपकी जिंदगी खुशियों से भरी हो,
आपके कदम चूमे चांद-सितारे, हमारा बंधन स्नेह से भरा हो,
हैप्पी भाई दूज!
Happy Bhai Dooj 2024 Wishes and Quotes for Sisters
5.
भैया दूज का पर्व है आया
रौनक, प्रेम और खुशियां लाया
तिलक लगाए भाल पर बहना
भाई-बहन का पर्व है आया
भैया दूज की बधाई और शुभकामना
6.
प्रेम की डोर से बहना बंधती
भाई के घर की रौनक है बनती
भैया दूज पर सजाकर थाली
माथे पर रक्षा का तिलक है बनती
भैया दूज की बधाई और शुभकामनाएं
7.
फूलों का तारों का सबका कहना है,
एक हजारों में मेरी बहना है,
भाई दूज की खूब शुभकामनाएं।
8.
ईश्वर बहुत प्यारा है मेरा भाई
मेरी मां का दुलारा है भाई
न देना उसे कोई कष्ट
जहां भी हो खुशी से बीते उसका जीवन !
भाई दूज बधाई !
Happy Bhai Dooj 2024 Wishes and Messages for Bhaiya
9.
भाईदूज का त्यौहार,
यकीनन है खास,
यूं ही बनी रहे हमेशा,
हमारे इस रिश्ते की मिठास,
भाईदूज की शुभकामनाएं!
10.
भाई दूज का दिन बहुत है खास
मन में आस्था और सच्चा है विश्वास
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं !
11.
बहन-भाई का प्यार है अटूट
नहीं चाहिए महंगे उपहार
रिश्ता अटूट रहे हमेशा
मिले मेरे भाई को खुशियां अपार !
भाई दूज हार्दिक बधाई !
12.
थाल सजा कर बैठी हूं अंगना,
तू आजा अब इंतजार नहीं करना,
मत डर अब तू इस दुनिया से,
लड़ने खड़ी हैं तेरी बहना।
Happy Bhai Dooj!
13.
सबकी प्यारी बहना है और सबका प्यारा भाई है
भैया दूज के पर्व की रौनक अलग ही छाई है
तिलक लगाकर बहना के घर में
भैया ने प्रेम की डोर बढ़ाई है
भाई दूज के पावन पर्व की शुभकामना और बधाई!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
