Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Happy Birthday Paigambar Muhammad Wishes : पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस के मौके पर शेयर करें उनके संदेश
Happy Birthday Paigambar Muhammad 2025 Quotes and Wishes : इस साल इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक पैगंबर मोहम्मद (PBUH) का ( यौमे विलादत ) जन्मदिन 5 सितंबर 2025, शुक्रवार ( जुमा ) को मनाया जाएगा। पैग़ंबर मुहम्मद की जयंती मनाने की परंपरा इस्लाम के शुरुआती दौर से चली आ रही है। फ़ातिमी शासक सबसे पहले इसे आधिकारिक रूप से मनाने लगे। माना जाता है कि पैग़ंबर साहब का जन्म 570 ईस्वी में मक्का में 12 रबी-अल-अव्वल को हुआ था। इसलिए यह दिन मुस्लिम समुदाय में बेहद खास होता है। इसे बारावफात भी कहा जाता है।
आज के समय में मुसलमान इस दिन को नए कपड़े पहनकर, नमाज़ पढ़कर और एक-दूसरे को मुबारकबाद देकर मनाते हैं। मस्जिदों और दरगाहों में सुबह की नमाज़ के साथ दिन की शुरुआत होती है। इसके बाद जुलूस निकाले जाते हैं।

आइए इस मुबारक दिन के लिए हम पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर उनके खास पवित्र संदेश आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
पैगंबर हजरत मोहम्मद के पवित्र संदेश (Paigambar Muhammad Quotes On Eid-e-Milad 2025)
1. सबसे अच्छा आदमी वह है
जिससे मानवता की भलाई होती है
2. जो ज्ञान का आदर करता है
वह मेरा आदर करता है
3. विद्वान की कलम की स्याही
शहीद के खून से अधिक पाक है
4. अत्याधिक ज्ञान अत्याधिक इबादत से बेहतर है
दीन का आधार संयम है
5. ज्ञान को ढूंढने वाला अज्ञानियों के बीच
वैसा ही है जैसे मुर्दों के बीच जिंदा
6. मजदूर को उसका मेहनताना
उसके पसीने के सूखने से पहले दे दें
7. वह आदमी जन्नत में दाखिल नहीं हो सकता
जिसके दिल में घमंड का एक कण भी मौजूद हो
8. जो लोगों का शुक्र नहीं करते, वह अल्लाह का भी शुक्र नहीं कर सकते।
9. अच्छा व्यवहार ही आधा ईमान है।
10. ताकतवर वह नहीं जो कुश्ती में जीत जाए, बल्कि ताकतवर वह है जो गुस्से के वक्त खुद पर काबू रखे।

Eid Milad un Nabi 2025 Mubarak Wishes in Hindi
1. आया मिलाद-उन-नबी का मुबारक पर्व
सजी है रौनकों की महफिल हर तरफ
ईद है अल्लाह का नायाब तोहफा
खुदा इबादत करके मनाओ यह पर्व।
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
2. नबी की मोहब्बत में डूबकर हम तो खुदा से मिलते हैं
ईद-ए-मिलाद के मौके पर हम दिल से दुआ करते हैं।
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
3. नूर आया, नूर चढ़ा, रोशनी हुई हर जगह,
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी लाया खुशियों की बहार।
मुबारक हो आपको मिलाद-उन-नबी का त्योहार
4. मिलाद-उन-नबी मुबारक हो आपको
दिल से दुआ है, हर दुआ पूरी हो आपकी।
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
5. आया है आज का दिन ये मुबारक
सजी है रौनकों की महफिल हर तरफ
ईद है उस खुदा का नायाब तोहफा
ईद मिलाद उन नबी मुबारक 2025 !
6. मदीने में ऐसी फिजा लग रही है
कि जन्नत की जैसी हवा लग रही है
मदीने पहुंचकर जमीन को जो देखा
जन्नत जैसा पता लग रही है !
Happy Eid-E-Milad-Un-Nabi !
7. तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की
आमीन कहने से पहले ही आपकी
हर दुआ कबूल हो जाए !
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक !
8. दिए जलते और जगमगाते रहे
आप इसी तरह याद आते रहे
जब तक जिंदगी है ये दुआ हैं हमारी
आप चांद की तरह जगमगाते रहें !
Happy Eid-E-Milad-Un-Nabi !
9. वो अर्श का चरागाह है
मैं उस के कदमों की धूल हूं
ऐ जिंदगी गवाह रहना
मैं गुलाम-ए-खुदा का हूं !
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक !
10. मेरे दिल का नगीना है
वो मेरे दिल में रहते हैं
मेरा दिल एक मदीना है !
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक !
11. अल्लाह आपको ईद-ए-मिलाद-उन-नबी
के मुक्कदस मौके पर तमाम
खुशियां अता फरमाए और
आपकी इबादत कबूल करें !
Happy Eid-E-Milad-Un-Nabi !
12. जिन लोगों तक नहीं पहुंच सकती मेरी बाहें
उनके लिए मन से हमेशा निकलती हैं दुआएं
अल्हा उन्हें सही सलामत रखें !
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक !



Click it and Unblock the Notifications
