Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Chaitra Navratri Wishes 2023: माता के जयकारे के साथ करें नवरात्रि की शुरुआत, भेजें अपनों को ये संदेश
इस वर्ष के चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति में सारे लोग सराबोर रहेंगे। हर घर में मां दुर्गा के नाम की अखंड ज्योत, धूप और पूजा की जाएगी।
कई लोग नौ दिनों तक व्रत का पालन करेंगे, और मां दुर्गा के नौ रूपों की अराधना करेंगे। वॉट्सएप के ज़माने में हर त्योहार पर हम एक दूसरे को बधाई सन्देश भेजते हैं। पेश हैं नवरात्र के मौके पर भेजे जा सकने वाले शुभकामना सन्देश:

शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!!

कुमकुम भरे कदमों से मां दुर्गा आए आपके द्वार,
परेशानियां आपसे अपना दामन छुड़ाएं, आप खुशहाली से नहाएं।
मां दुर्गा नवरात्र की शुभकामनाएं!

सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते ।
आपके और आपके समस्त परिवार को नवरात्र की शुभकामनाएं!

सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है माता के चरण में,
बनें उस माता के चरणों की धूल,
आओ मिल कर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।।
शुभ चैत्र नवरात्र!

दुर्गा परम सनातनी जग की सृजनहार,
आदि भवानी महा देवी श्रृष्टि का आधार,
मेरी ओर से चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं करें स्वीकार।।

नव कल्पना, नव ज्योत्सना,
नव शक्ति, नव अराधना,
नित नए बहार मिलें,
माता के नवरात्रों की आपको शुभकामनाएं।

नवरात्र की त्यौहार बहार लाए,
मां दुर्गा का आशीर्वाद आपको अपार मिले,
खुशी आपको इतनी मिले,
दुखों से कभी ना हो आपका सामना,
चैत्र नवरात्र की शुभकामना!!

पिण्डजप्रवरारुद्रा चण्डकोयास्त्रकैर्युता।
प्रसाद तनुते महयं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।
जय माँ चंद्रघण्टा! चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं!!

जगत पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां,
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां,
नवरात्र की शुभकामनाएं!!

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार, हर्षित हुआ संसार
मां लायेंगी खुशियाँ अपार, कुमकुम कदमों के साथ आयेंगीं आपके द्वार।
चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं करें स्वीकार!!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
