Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Chhath Puja 2025 Kharna Wishes: छठ पूजा का दूसरा दिन आज, इन भक्तिमय संदेशों से प्रियजनों को दें खरना की बधाई
Happy Chhath Puja 2025 Kharna Wishes in Hindi: 25 अक्टूबर यानी आज नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। छठ पूजा का दूसरा दिन खरना होता है। छठ पूजा में खरना का विशेष महत्व होता है। नहाय खाय के बाद खरना के दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को सूर्य देव को अर्घ्य देकर गुड़ की खीर, रोटी और केले का प्रसाद बनाकर पूजा करती हैं। भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद के रूप में खाया जाता है। यह दिन न केवल भक्ति का, बल्कि एकता और प्रेम का भी प्रतीक है। खरना के इस पावन अवसर आप अपने अपनों को खास शुभकामना संदेश भेजकर इस भक्ति भरे त्योहार की खुशियां बांट सकते हैं।

Happy Kharna Puja 2025 Wishes and Quotes in Hindi
खरना का दिन है आया,
भक्ति ने हर मन को सजाया।
सूर्य देव की आराधना से,
हर दिल में उजाला छाया।
छठ खरना पूजा की शुभकामनाएं!
गुड़-चावल की खीर की महक,
भक्ति में रमी हर झलक।
छठ मईया का आशीर्वाद मिले,
हर मन में सजे पावन झलक।
खरना पूजा की शुभकामनाएं!
दीपों की रोशनी से सजे आंगन,
हर ओर गूंजे छठ मईया का नाम।
खरना की इस पावन घड़ी में,
मिट जाए हर दुख, हर ग़म तमाम।
खरना पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
छठ पूजा का पावन पर्व करो मिलकर सूर्य देव को प्रणाम,
आपको मिले सुख-शांति अपार
छठ खरना पूजा की शुभकामनाएं!
भक्ति का रंग, सादगी का संग,
छठ मईया के चरणों में उमंग।
खरना का ये पावन त्यौहार,
हर घर लाए खुशियों का सार।
खरना पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
ठेकुआ लाओ, लड्डू चढ़ाओ
गुण की खीर बना कर छठी मैया के गुण गाओ
खरना की बधाई!

खरना की शाम में जो भक्ति बस जाए,
हर मन में श्रद्धा का दीप जल जाए।
छठ मईया का आशीर्वाद मिले अपार,
जीवन में छा जाए खुशियों की बहार।
सूर्य देव को वंदन करें, मन में श्रद्धा और स्नेह भरें,
छठ पूजा के शुभ अवसर पर, दिल से एक-दूसरे को याद करें।
खरना की शुभकामनाएं!
गुड़ की मिठास और सूर्य की रौशनी,
दोनों मिलकर दें जीवन में खुशी।
खरना का यह पावन दिन,
लाए हर पल नई रोशनी।
खरना के व्रत की यही पहचान,
शुद्ध मन से करें मईया का ध्यान।
हर दर्द मिटे, हर सपना सजे,
मईया की कृपा सदा हृदय में बसे।
खरना पूजा की बधाई!
Happy Kharna Puja 2025 Wishes and Messages in Hindi
गुड़-खीर की सुगंध से महक उठा संसार,
छठ मईया करें सबका उद्धार।
छठ खरना पूजा की शुभकामनाएं!

भक्ति का दीप जले हर दिल में,
श्रद्धा का उजाला हो हर पल में।
खरना की शुभ बेला पर,
छठ मईया का आशीर्वाद मिले सरल में।
खरना की पूजा से जीवन निखर जाए,
सूर्य की किरणों से मन भर जाए।
हर कदम पर मिले सफलता का साथ,
मईया छठ करें सब पर कृपा अपार।
भक्ति का सागर है छठ का पर्व,
खरना की शाम लाए सुख अनंत।
सादगी और प्रेम का यह संगम,
भर दे जीवन में आनंद अनंत।
खरना का दिन है आया पावन,
हर दिल में भक्ति का हुआ आवाहन।
सूर्य देव को नमन करें हम सब,
मईया के आशीर्वाद से मिटे जीवन का हर ग़म।
भक्ति, सादगी और प्रेम का संगम,
खरना का दिन है सबसे अनुपम।
खरना पूजा की शुभकामनाएं!
सूर्य की रौशनी में भक्ति का प्रकाश,
खरना का दिन करे सबका विकास।
खरना पूजा की बधाई!
उपासना में डूबा हर मन,
छठी मईया की कृपा से मिटे हर ग़म।
खरना पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
भक्ति में लीन हैं सब आज,
खरना का दिन है बहुत ही खास।
जय छठी, मैया खरना की बधाई!



Click it and Unblock the Notifications
