Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
Happy Chhath Puja: आप सभी को महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं, इन संदेशों के साथ शेयर करें छठी मां का आशीर्वाद
Happy Chhath Puja Wishes in Hindi: छठ पर्व का दायरा अब कुछ लोगों तक सीमित नहीं है। इस व्रत का प्रभाव अब दायरों से निकलकर लाखों लोगों तक पहुंच रहा है। छठ पर्व को लेकर लोगों के मन में जो उत्सुकता रहती है वो एक बार इसका हिस्सा बनने के बाद ही महसूस की जा सकती है।
ठेकुवा पकवान की खुशबू, बाजार में पूजा सामग्री की खरीद बिक्री में व्यस्त छठी माता में आस्था रखने वाले, पारंपरिक वेश भूषा में सजे लोग, सजे धजे साफ़ सुथरे घाट... यही तो है छठ पूजा की ख़ास बात। अमीर गरीब, जात पात की सीमा से परे यह त्योहार विशेष माहौल में मनाया जाता है।

छठी मैया की आराधना करते लोकगीत, सूरज देवता की गाथा गाते हुए पारंपरिक गीत, व्रत की तैयारी में लगे घर के सभी सदस्य ... इस पर्व का हिस्सा बनने के लिए लोग परदेस से किसी भी तरह अपने घर पहुंचने की कोशिश करते हैं। सबके मन में यही आस्था रहती है कि उनपर और उनके परिवार पर छति मैया अपना आशीर्वाद बनाए रखे। महापर्व छठ के मौके पर आप भी इन संदेशों के जरिये अपने दोस्तों रिश्तेदारों की इस खास दिन की शुभकामनाएं जरूर भेजें।

1.
इस छठ पूजा पर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो,
आपको और आपके परिवार को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
2.
छठी मैया का सदा बरसे आशीर्वाद और प्यार
आपके जीवन की हर मुसीबतों का हो नाश
जिंदगी में हो खुशियों का वास.
छठ पूजा की हार्दिक बधाई!

3.
यह छठ पूजा आपके लिए जीवन, भाग्य और सफलता की शुरुआत का प्रतीक बने,
सूर्य देव की कृपा से ये दिन आपके शुभ हो।
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

4.
सात घोड़ों के रथ पर सवार
सूर्य देवता आएं आपके द्वार
किरणों से भर जाए आपका घर संसार
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार!
Happy Chhath Puja
5.
छठ पूजा सच्ची भक्ति, दृढ़ता, विश्वास का प्रतीक है।
सूर्य देव की कृपापूर्ण किरणें आपके जीवन को प्रकाशमय करें।
छठ पूजा की शुभकामनाएं।

6.
जैसे जल सूर्य की महिमा को दिखाता है, वैसे ही आपका जीवन आनंद और सफलता की चमक को दिखाए।
आपको छठ पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं।
7.
आइए हम सभी सूर्य देव और छठी मैया से प्रार्थना करें और जीवन में आशीर्वाद, खुशी, सफलता और समृद्धि पाएं।
छठ पूजा की शुभकामनाएं।
Happy Chhath Puja

8.
आपकी इच्छा जल्द सूर्य देव तक पहुंचे, और आपका जीवन दिव्य प्रकाश से रोशन हो जाए।
आपको छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

9.
मंदिर की घंटी और पूजा की थाली
नदी के किनारे सूरज देव की लाली
आपके जीवन में आए खुशियों की बहार
मुबारक हो आपको छठ का त्योहार.
जय छठी मैया, शुभ हो छठ पूजा!
10.
छठ पूजा के पवित्र दिन पर, आपका घर दीयों की चमक और छठी मैया के आशीर्वाद से भरा रहे।
छठ पूजा की शुभकामनाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications