Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Happy Chherchhera Tyohar 2025: छेरी क छेरा माई कोठी के धान हेरा हो... इन संदेशों के साथ दें शुभकामनाएं
Happy Chherchhera Tihar 2025: छेरछेरा त्यौहार छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख लोकपर्व है, जिसे बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हर साल पौष मास की पूर्णिमा को नई फसल की खुशी में मनाया जाता है।
इस दिन बच्चे घर-घर जाकर धान मांगते हैं, और लोग उन्हें धान, पैसे, या खाने-पीने की चीजें दान करते हैं। यह पर्व सदियों पुरानी परंपरा है, जिसे आज भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

कैसे मनाते हैं छेरछेरा?
छेरछेरा के दिन ग्रामीण इलाकों में किसान अपने घरों में नई फसल की ढेरी सजाते हैं। बच्चे टोली बनाकर गाना गाते और नाचते-बजाते हुए घर-घर जाकर धान मांगते हैं। शहरी इलाकों में लोग बच्चों को पैसे और खाने-पीने की चीजें देते हैं। इस दिन दान देने को शुभ माना जाता है, जिससे सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
छेरछेरा का महत्व
छेरछेरा त्यौहार दान और सामुदायिक भावना का प्रतीक है। इस दिन लोग एक-दूसरे की मदद कर अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और दान-पुण्य से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है।
छेरछेरा 2025 की तिथि
साल 2025 में छेरछेरा त्यौहार 13 जनवरी, सोमवार को मनाया जाएगा। यह पर्व नई फसल की खुशी और समाज में आपसी प्रेम और एकता का संदेश देता है।इस पर्व पर छत्तीसगढ़ी ये कहावत भी खूब कही जाती है:
1. छेरीक छेरा माई कोठी के धान हेरा हो
2. अरन दरन, कोदों दरन, जभे देबे, तभे टरन
छत्तीसगढ़ के छेरछेरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Chherchhera Tihar 2025 Wishes and Quotes in Hindi)
1. छेरछेरा के पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार को सुख, समृद्धि और खुशियों की अनंत शुभकामनाएं।
2. छेरछेरा पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए। शुभकामनाएं!
3. धान की खुशबू और परंपराओं की मिठास से भरा छेरछेरा पर्व आपके जीवन को खुशियों से भर दे।
4. छेरछेरा के इस खास दिन पर दान-पुण्य करें और सुख-शांति का आशीर्वाद प्राप्त करें। शुभ छेरछेरा!
5. छेरछेरा के पर्व पर सामूहिक प्रेम और समर्पण की भावना से भरा आपका जीवन मंगलमय हो।
Chherchhera Tihar Ki Shubhkamnayen Wishes
6. इस छेरछेरा पर्व पर आपका घर धन-धान्य और खुशियों से भर जाए। हार्दिक शुभकामनाएं।
7. छेरछेरा के इस पावन पर्व पर नई फसल की खुशबू आपके जीवन में नई उम्मीदें जगाए।
8. दान और समर्पण के इस पर्व पर आपको अपार सफलता और समृद्धि मिले। शुभ छेरछेरा!
9. छेरछेरा का पर्व आपके रिश्तों में मिठास और जीवन में खुशहाली लेकर आए। शुभकामनाएं!
10. पारंपरिक उत्सव और खुशी का प्रतीक छेरछेरा आपके जीवन को नई ऊंचाइयों पर ले जाए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
