Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Dahi Handi 2025 Wishes: गोविंदा आला रे... इन संदेशों के साथ दोस्तों को भेजें दही हांडी की शुभकामनाएं
Happy Dahi Handi 2025 Wishes : हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास और भक्ति-भाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विशेष पूजा की जाती है। खासकर महाराष्ट्र और गुजरात में दही हांडी का आयोजन अद्भुत उत्साह के साथ होता है। धार्मिक मान्यता है कि बचपन में श्रीकृष्ण को माखन बहुत प्रिय था और वे अपने दोस्तों के साथ ऊंची-ऊंची हांडियां फोड़कर माखन चुराते थे। इसीलिए उन्हें प्रेम से "माखनचोर" कहा जाता है।
दही हांडी का पर्व उन्हीं नटखट लीलाओं की याद में मनाया जाता है। इस दिन गोविंदा पथक मानव पिरामिड बनाकर ऊंची बंधी दही हांडी को फोड़ते हैं, और चारों ओर भक्ति, संगीत और उल्लास का माहौल छा जाता है।
इस शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को प्रेम, भक्ति और उल्लास से भरे संदेश भेजते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ खास दही हांडी 2025 के शुभकामना संदेश प्रस्तुत कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के साथ साझा कर सकते हैं।

दही हांडी की शुभकामनाएं (Happy Dahi Handi 2025 Greetings In Hindi)
1. माखन चुराकर जिसने खाया,
बंसी बजाकर जिसने नचाया,
खुशी मनाओ उसके जन्म दिन की
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।
Happy Dahi Handi 2025
2. कृष्ण जिनका नाम,
गोकुल जिनका धाम,
ऐसे श्री कृष्ण भगवान को
हम सबका प्रणाम।
Happy Dahi Handi 2025
3. वो मोर मुकुट, वो नंदलाला,
वो मुरली मनोहर, वो बंसी वाला,
वो माखन चोर, वो ब्रज लाला,
वो नटखट कान्हा है सबका दुलारा।
Happy Dahi Handi 2025
4. माखन चोर नंदकिशोर,
बांधी जिसने प्रीत की डोर,
हरे कृष्ण, हरे मुरारी,
पूजती जिन्हें दुनिया सारी।
आओ उनके गुण गाएं,
सब मिलकर दही हांडी मनाएं।
Happy Dahi Handi 2025
5. राधे जी का प्रेम, मुरली की मिठास,
माखन का स्वाद, गोपियों का रास,
इन्हीं से मिलकर बनता है
जन्माष्टमी का दिन ख़ास।
Happy Dahi Handi 2025
6. मटकी तोड़े, माखन खाए,
फिर भी सबके मन को भाए।
राधा के वो प्यारे मोहन,
महिमा उनकी दुनिया गाए।
Happy Dahi Handi 2025
7. "नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की,
गोकुल मा आनंद भयो, जय बोलो गोपाल की।"
हाथी दियो, घोड़ा दियो, और दियो पालकी,
यशोदा ने लाल भयो, जय बोलो गोपाल की।
Happy Dahi Handi 2025
8. मिश्री से मीठे नन्दलाल के बोल,
इनकी बातें हैं सबसे अनमोल,
जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर,
दिल खोल के जय श्री कृष्ण बोल।
Happy Dahi Handi 2025
9. यशोदा जी के घर माखन चोर आया रे,
गोकुल में चारों ओर खुशियां छाई रे,
जन्मे हैं कृष्ण कन्हैया आज,
शुभ घड़ी है देखो आई रे।
Happy Dahi Handi 2025
10. माखन का कटोरा, मिश्री का थाल,
मिट्टी की खुशबू, बारिश की फुहार,
चंदन की खुशबू, रेशम का हार,
राधा की उम्मीद, कन्हैया का प्यार।
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार।



Click it and Unblock the Notifications
