Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
Happy Diwali Wishes: इन संदेशों के साथ सबको कहें 'हैप्पी दिवाली!'
Happy Diwali Wishes: दीपावली महोत्सव का हिन्दू धर्म में बहुत ही ख़ास महत्व है। प्रभु श्री राम द्वारा लंका विजय के बाद उनके अयोध्या वापसी के मौके पर दीपोत्सव मनाया गया था और तभी से इस पर्व को मनाने की शुरुआत हुई। धनतेरस के त्यौहार से ही दीपावली का त्यौहार शुरू होता है और 5 दिनों के इस महोत्सव का अंत भैया दूज के साथ होता है।
इस साल 12 नवंबर को मध्याह्न 2:45 पर अमावस्या आ जाएगी। इसलिए 12 नवंबर को ही महालक्ष्मी पूजन और दीपोत्सव मनाया जायेगा। दिवाली के इस पावन मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी ख़ास लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं जरूर भेजें। इन संदेशों के साथ सबको कहें - हैप्पी दिवाली!

1.
धन धान्य से भर जाए घर, हो वैभव अपार
खुशियों के दीपों से सज्जित, हो सारा संसार
आंगन विराजे लक्ष्मी, आओ करें सत्कार
आंगन मे भर दें उजाला, दीपों का ये त्योहार।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
2.
खुशियां दे रही है आहटें,
रंगोली से सज गई हैं चौखटें।
आया है शुभ दीपावली का त्यौहार
दिलों में प्यार का रस घोलनें।
शुभ दीपावली!
3.
कह दो अंधेरों से कहीं और घर बना लें
मेरे मुल्क में रौशनी का सैलाब आया है!
आपको दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं!

4.
सुख और समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएं
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएं
खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं
दीपावली की आपके परिवार को शुभकामनाएं!
5.
दीपक की रौशनी, पटाखों की आवाज,
सूरज की किरणे, खुशियों की बोछार,
चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको दिवाली का त्यौहार!
6.
दीप जलते जगमगाते रहें,
हम आपको आप हमें याद आते
जब तक जिंदगी है, दुआ है हमारी कि,
आप चांद की तरह जगमगाते रहें
दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं !
7.
दीपों का ये पावन त्यौहार,
आपके लिए लाये ख़ुशियाँ हज़ार,
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार!
8.
आपके जीवन में फुलझड़ियों सी मुस्कुराहट
और पटाखों सी हंसी हो।
आशाओं के दीपों से
रौशन आपके जीवन की हर घड़ी हो।
हैप्पी दिवाली!
9.
रंगोली से सजा हो आपका घर आंगन
दिवाली का त्योहार सा जगमगाए आपका सारा जीवन
हैप्पी दिवाली 2023!
10.
ये रोशनी का पर्व है दीप तुम जलाना
जो हर दिल को अच्छा लगे ऐसा गीत तुम गाना
दुख दर्द सारे भूलकर सबको गले लगाना
यह दिवाली बस खुशियों से मनाना।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
11.
दीप जलते रहे मन से मन मिलते रहे
गिले शिकवे सारे मन से निकलते रहे
सारे विश्व में सुख-शांति की प्रभात ले आए
ये दीपों का त्योहार खुशी की सौगात ले आए।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
