Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Diwali Special Shayari: दिवाली की रौनक बढ़ाएं, शायराना अंदाज में दें इस पर्व की शुभकामनाएं
Diwali Special Shayari Wishes: दिवाली हिंदुओं का पवित्र त्यौहार है। इस साल पूरे देश में 12 नवंबर को यह पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस त्यौहार को लेकर सभी के मन में बड़ी उत्सुकता रहती है।
दिवाली एक ऐसा उत्सव है जब दोस्तों रिश्तेदारों के साथ समय बिताया जाता है। क्वालिटी टाइम के साथ साथ एक दूसरे को तोहफे देते हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच भी उपहारों का आदान-प्रदान होता है।

यदि दिवाली के दिन मिलना मुमकिन न हो तो संदेशों के जरिये अपनी शुभकामनाएं दी जाती हैं। आप इस दिवाली पर शायरी के साथ भी अपनी बधाई दे सकते हैं।

1.
खिड़कियों से झाँकती है रौशनी
बत्तियाँ जलती हैं घर घर रात में
मोहम्मद अल्वी

2.
है दसहरे में भी यूँ गर फ़रहत-ओ-ज़ीनत 'नज़ीर'
पर दिवाली भी अजब पाकीज़ा-तर त्यौहार है
नज़ीर अकबराबादी

3.
सभी के दीप सुंदर हैं हमारे क्या तुम्हारे क्या
उजाला हर तरफ़ है इस किनारे उस किनारे क्या
हफ़ीज़ बनारसी

4.
था इंतिज़ार मनाएँगे मिल के दीवाली
न तुम ही लौट के आए न वक़्त-ए-शाम हुआ
आनिस मुईन

5.
मेले में गर नज़र न आता रूप किसी मतवाली का
फीका फीका रह जाता त्यौहार भी इस दीवाली का
मुमताज़ गुर्मानी

6.
आज की रात दिवाली है दिए रौशन हैं
आज की रात ये लगता है मैं सो सकता हूँ
अज़्म शाकरी

7.
वो दिन भी हाए क्या दिन थे जब अपना भी तअल्लुक़ था
दशहरे से दिवाली से बसंतों से बहारों से
कैफ़ भोपाली

8.
राहों में जान घर में चराग़ों से शान है
दीपावली से आज ज़मीन आसमान है
ओबैद आज़म आज़मी

9.
बीस बरस से इक तारे पर मन की जोत जगाता हूँ
दीवाली की रात को तू भी कोई दिया जलाया कर
माजिद-अल-बाक़री
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications