Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Eid Al Adha Mubarak Wishes: देशभर में मनाई जा रही है बकरीद, भेजें ये बधाई संदेश, ग्रीटिंग्स, शायरी
Happy Eid Al Adha Mubarak Wishes: ईद-उल-अज़हा यह त्योहार हमें त्याग, समर्पण और अल्लाह के प्रति अटूट आस्था की याद दिलाता है। पैगंबर इब्राहीम की परीक्षा और उनकी कुर्बानी की कहानी हमें विश्वास और समर्पण की महत्वपूर्ण शिक्षा देती है।
ईद-उल-अज़हा का त्यौहार इस्लाम धर्म में बकरीद के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को पैगम्बर इब्राहिम द्वारा अल्लाह को श्रद्धा के तौर पर अपनी सबसे प्यारी चीज़ कुर्बान करने के तौर पर मनाया जाता है।
अल्लाह ने जब पैगम्बर इब्राहिम से उनके बेटे की कुर्बानी मांगी थी तब पैगम्बर बिना एक पल सोचे कुर्बानी के लिए आगे बढ़े थे। हालांकि पैगम्बर का अपने प्रति यह विश्वास देखकर अल्लाह ने उनके बेटे की जगह एक भेड़ से बदल दी। इस दिन की याद में ही हर साल ईद-उल-अज़हा का पर्व मनाया जाता है।
इस दिन विशेष पकवान और दावतों का आयोजन होता है। कुर्बानी का मांस प्रमुख रूप से विभिन्न व्यंजनों में प्रयोग होता है। परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर भोजन का आनंद लिया जाता है और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी जाती है। यहां हम लेकर आए हैं ईद-उल-अजहा 2024 के बधाई संदेश जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।

Happy Eid Al Adha 2024 Mubarak Wishes in Hindi
1.
जन्नत से नजराना भेजा है
खुशियों का खजाना भेजा है
कुबूल फरमाए दिल की दुआ है
बकरीद मुबारक का फ़रमान भेजा है।
Happy Eid Al Adha 2024
2.
सूरज की किरणें, तारों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
आपका हर पर हो खुशहाल
मुबारक हो आपको बकरीद का त्यौहार
बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं
3.
जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो
ईद-उल-अजहा आपको मुबारक !
Happy Eid Al Adha 2024

Happy Bakrid 2024 Wishes, Quotes and Status in Hindi
4.
हर ख्वाहिश हो मंजूर -ए-खुदा,
मिले हर कदम पर राजा -ए- खुदा,
फ़ना हो लब्ज़ -ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत ए खुदा
ईद-उल-अजहा मुबारक!
5.
सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल
चारों तरफ फैलाओं खुशियों के गीत
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद-उल-अजहा!
Happy Bakrid 2024
6.
मुबारक मौका अल्लाह ने अता फरमाया
एक बार फिर बंदगी की राह पर चलाया
अदा करना अपना फर्ज तुम खुदा के लिए
खुशी से भरी हो ईद-उल-अजहा आपके लिए !
Happy Eid ul-Azha 2024 Wishes Shayari in Hindi
7.
जलाओ चिराग दिल के, ईद का दिन है आया,
झूम के गाओ तराने खुशी के, ईद का दिन है आया,
भुला दो सारे गमों को दिल से, ईद का दिन है आया,
बज़्म सजाओ खुशी से ईद का दिन है आया।
ईद मुबारक!
8.
तारों से आसमां में खिली रहे बहार,
चांद के जैसा पाक हो सभी का प्यार,
होता रहे यूं ही अपनों से दीदार,
मुबारक हो तुमको बकरीद का त्यौहार।
बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं
9.
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाएं,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही
आपकी हर दुआ कबूल हो जाए
बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
