Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Eid Mubarak Wishes for Friends: इन संदेशों के साथ दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद
Eid Mubarak Wishes for Friends: इस्लाम धर्म के सबसे पाक़ त्योहारों में से एक ईद-उल-अज़हा का पर्व आ चुका है। ईद-उल-अज़हा का त्यौहार इस्लाम धर्म में बकरीद के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को पैगम्बर इब्राहिम द्वारा अल्लाह को अपनी श्रद्धा के तौर पर अपनी सबसे प्यारी चीज़ कुर्बान करने के तौर पर मनाया जाता है।
अल्लाह ने जब पैगम्बर इब्राहिम से उनके बेटे की कुर्बानी मांगी थी तब पैगम्बर बिना एक पल सोचे कुर्बानी के लिए आगे बढ़े थे। हालांकि पैगम्बर का अपने प्रति यह विशवास देखकर अल्लाह ने उनके बेटे की जगह एक भेड़ से बदल दी।
इस वर्ष 17 जून को ईद-उल-अज़हा का पर्व मनाया जायेगा। यह त्यौहार अल्लाह के प्रति अपनी श्रद्धा दर्शाने का मौका होता है। इस दिन अपने करीबियों और दोस्तों को मुबारकबाद ज़रूर भेजें। पेश हैं ईद-उल-अज़हा के मुबारकबाद सन्देश -

Happy Eid Al Adha Mubarak Wishes for Family and Friends in Hindi
1.
ईद के मौके पर आपके घर में खुशियां, आपके दिल में शांति और आपकी जिंदगी में खुशियां हों।
2.
हर ख्वाहिश हो मंजूर -ए-खुदा,
मिले हर कदम पर राजा -ए- खुदा,
फ़ना हो लब्ज़ -ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत ए खुदा
ईद-उल-अजहा मुबारक!

3.
जलाओ चिराग दिल के, ईद का दिन है आया,
झूम के गाओ तराने खुशी के, ईद का दिन है आया,
भुला दो सारे गमों को दिल से, ईद का दिन है आया,
बज़्म सजाओ खुशी से ईद का दिन है आया।
ईद मुबारक!

4.
सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल
चारों तरफ फैलाओं खुशियों के गीत
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद-उल-अजहा!

Happy Eid Al Adha Mubarak Quotes and Messages for Family and Friends
5.
मुबारक मौका अल्लाह ने अता फरमाया
एक बार फिर बंदगी की राह पर चलाया
अदा करना अपना फर्ज तुम खुदा के लिए
खुशी से भरी हो ईद-उल-अजहा आपके लिए !

6.
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाएं,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही
आपकी हर दुआ कबूल हो जाए
ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद!

7.
जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो
ईद-उल-अजहा आपको मुबारक !
8.
जन्नत से नजराना भेजा है
खुशियों का खजाना भेजा है
कुबूल फरमाए दिल की दुआ है
बकरीद मुबारक का फ़रमान भेजा है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
