Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Eid Mubarak Wishes For Wife: अपनी बेगमजान को भेजें ईद-उल-अज़हा की बेहतरीन मुबारकबाद
Eid Mubarak Wishes For Wife in Hindi: इस्लाम के सबसे अहम त्योहारों में से एक है ईद। इस त्योहार का मूल महत्त्व पैगंबर इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था और उनकी आज्ञाकारिता को याद करना है। अल्लाह ने पैगंबर इब्राहीम की परीक्षा ली थी, जब उन्होंने अपने पुत्र इस्माइल (अलैहिस्सलाम) की कुर्बानी देने को कहा था। पैगंबर इब्राहीम की इस अटूट आस्था और आज्ञाकारिता को देखते हुए अल्लाह ने उनके पुत्र इस्माइल की जगह एक मेढ़े की कुर्बानी को मंजूर किया।
मुसलमान इस दिन जानवरों की कुर्बानी देते हैं, जैसे कि बकरा, भेड़, गाय या ऊंट। यह कुर्बानी पैगंबर इब्राहीम की कुर्बानी की याद दिलाती है। इस वर्ष 17 जून को ईद-उल-अज़हा का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व अल्लाह के प्रति अपनी अकीदत बयां करने का मौका देता है। इस दिन अपने करीबियों और सबसे ख़ास इंसान को मुबारकबाद ज़रूर दें। यहां हम ईद-उल-अजहा के खास संदेश लेकर आये हैं जिन्हें आप अपने पति या पत्नी के साथ शेयर कर सकते हैं।
Eid Mubarak Wishes and Messages For Husband in Hindi

1.
जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो।
ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद माय लव!
2.
हवा को खुशबू मुबारक
फिजा को मौसम मुबारक
हमारे दिलों को प्यार मुबारक
आपको हमारी तरफ से बकरीद मुबारक।
3.
रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन,
खुशियों से भरी हो जिंदगी आपकी ईद के दिन,
आपके सभी कष्टों का अंत हो जाए ईद के दिन,
ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन
ईद मुबारक!

4.
ईद की ये रात लाई है खुशहाली साथ,
अपनों से मिलना होगा,स्वादिष्ट पकवानों का सेवन होगा,
मिलकर करेंगे दुआएं जब खुश हो जाएंगे सब,
एक दूसरे को फिर गले लगाएंगे मिलकर ईद मनाएंगे।
5.
लाती है ढेरों खुशियां ईद,
मिटाती है दिलों की दूरियां ईद,
खुदा का नायाब तोहफा है ईद,
हम भी दिल से आपको कहते हैं
हैप्पी ईद!
Happy Eid al-Adha Mubarak Wishes and Quotes for Wife
6.
मेरी प्यारी पत्नी, इस ईद-उल-अज़हा पर आपको ढेर सारी खुशियाँ और स्नेह की शुभकामनाएँ।
अल्लाह आपकी हर दुआ कबूल करे और हमारी जिंदगी को खुशियों से भर दे।
ईद मुबारक!

7.
आपके साथ बिताए हर पल के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूँ।
इस ईद पर आपको ढेर सारी खुशियाँ और प्यार भेज रहा हूँ।
ईद मुबारक मेरी जान!"
8.
मेरी जिंदगी में आपकी मौजूदगी ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है।
इस ईद-उल-अज़हा पर अल्लाह से दुआ है कि हमारी जोड़ी को हमेशा सलामत रखे।
ईद मुबारक, प्यारी बेगम!
9.
इस ईद पर हम साथ में हर खुशी और हर पल को संजोएँ।
आपकी मुस्कान ही मेरी जिंदगी है।
ईद-उल-अज़हा की ढेर सारी शुभकामनाएँ!
10.
ईद-उल-अज़हा की इस मुबारक घड़ी में, अल्लाह से दुआ करता हूँ कि हमारी जिंदगी को खुशियों और सुकून से भर दे। ईद मुबारक हो मेरी जान!
Eid Mubarak Wishes and Messages For Wife in Hindi
11.
इस ईद पर आपके साथ हर पल को जीने की खुशी ही सबसे बड़ी है।
अल्लाह से दुआ है कि हमारी जिंदगी को हमेशा खुशियों से भर दे।
ईद मुबारक!
12.
ईद-उल-अज़हा का त्योहार हमें एकता और प्रेम का संदेश देता है।
इस खास मौके पर आपको ढेर सारी खुशियों और स्नेह की शुभकामनाएँ।
ईद मुबारक, मेरी जान!
13.
आपके साथ हमारा परिवार पूरा है और यही हमारी सबसे बड़ी दौलत है।
ईद-उल-अज़हा पर हमारी जिंदगी को खुशियों और सुकून से भर दें।
ईद मुबारक!
14.
इस ईद पर आपका साथ ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है।
अल्लाह से दुआ है कि हमारी जिंदगी में हमेशा मिठास बनी रहे।
ईद मुबारक, मेरी प्यारी पत्नी!
15.
आपके स्नेह और आदर ने मेरी जिंदगी को खुशियों से भर दिया है।
इस ईद-उल-अज़हा पर आपको दिल से ढेर सारी शुभकामनाएँ।
ईद मुबारक, मेरी जान!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
