Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Eid Mubarak Wishes For love: दिल के सबसे करीब शख्स को दें ईद-उल-अज़हा की रोमांटिक मुबारकबाद
Eid Mubarak Wishes For love in Hindi: ईद का पर्व इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। ईद-उल-अज़हा का त्यौहार इस्लाम धर्म में बकरीद के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को पैगम्बर इब्राहिम के अल्लाह पर विशवास के तौर पर मनाया जाता है। अल्लाह ने जब पैगम्बर इब्राहीम से उनके बेटे की कुर्बानी मांगी थी तब पैगम्बर बिना एक पल सोचे कुर्बानी के लिए आगे बढ़े थे।
इस वर्ष 17 जून को ईद-उल-अज़हा का पर्व मनाया जायेगा। यह त्यौहार अल्लाह के प्रति अपनी श्रद्धा दर्शाने का मौका होता है। इस दिन अपने करीबियों और सबसे ख़ास इसान को मुबारकबाद ज़रूर दें। पेश हैं जीवन के प्रेम को भेजने के लिए ईद की मुबारक सन्देश -
Eid Mubarak Wishes and Messages For love in Hindi

1.
लाती है ढेरों खुशियां ईद,
मिटाती है दिलों की दूरियां ईद,
खुदा का नायाब तोहफा है ईद,
हम भी दिल से आपको कहते हैं
हैप्पी ईद!
2.
रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन,
खुशियों से भरी हो जिंदगी आपकी ईद के दिन,
आपके सभी कष्टों का अंत हो जाए ईद के दिन,
ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन
ईद मुबारक!

3.
जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो।
ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद माय लव!
Happy Eid al-Adha Mubarak Wishes and Quotes for Love

4.
हवा को खुशबू मुबारक
फिजा को मौसम मुबारक
हमारे दिलों को प्यार मुबारक
आपको हमारी तरफ से बकरीद मुबारक।
5.
ईद का दिन है गले आज तो मिल ले ज़ालिम
रस्म-ए-दुनिया भी है मौक़ा भी है दस्तूर भी है
ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद!

6.
चांद सा रोशन हो ईद का दिन तुम्हारा,
इबादत से भरा हो हर दिन तुम्हारा,
हर रोज़ा और नमाज़ कबूल हो तुम्हारी,
यह अल्लाह से है, दुआ हमारी।
ईद मुबारक!
7.
ईद की ये रात लाई है खुशहाली साथ,
अपनों से मिलना होगा,स्वादिष्ट पकवानों का सेवन होगा,
मिलकर करेंगे दुआएं जब खुश हो जाएंगे सब,
एक दूसरे को फिर गले लगाएंगे मिलकर ईद मनाएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
