Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Happy Eid E Milad Un Nabi 2023 Wishes in Hindi: आप सभी को मिलाद उन नबी की मुबारकबाद
Happy Eid E Milad Un Nabi 2023 Wishes in Hindi: हर साल इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन ईद ए मिलाद उन नबी मनाया जाता है। इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक और पैरोकार पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्म हुआ था।
इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए मिलाद-उन-नबी उत्सव के समान है। इस दिन को सभी जश्न के तौर मनाते हैं। इस मौके पर मस्जिद में ख़ास नमाजें अता की जाती हैं। अल्लाह से यही दुआ की जाती है कि वो अपने बंदों को सही राह पर चलने का हौसला दे।

मिलाद उन नबी के इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों रिश्तेदारों को ये संदेश भेजकर उनकी जिंदगी में खुशियों की दुआ जरूर मांगे।
1.
मुबारक मौका अल्लाह ने अता फरमाया
एक बार फिर बंदगी की राह पर चलाया
अदा करना अपना फर्ज़ खुदा के लिए
मुबारक आपको ईद-मिलाद-उन-नबी !

2.
आज से अमीरी गरीबी का फासला ना रहे,
हर इंसान एक दूसरे को अपना भाई कहे,
आज सब कुछ भूल के आ गले लग जा,
मुबारक हो तुझे यह ईद-ए-मिलाद।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक।
3.
दुनिया की हर फ़िज़ा में उजाला रसूल का
ये सारी क़ायनात सदका रसूल का
खुशबू-ए-गुलाब है प्यार रसूल का
आप को भी हो मुबारक महीना रसूल का !
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद !

4.
हर इबादत से पहले हर इंतेहा के बाद,
ज़ात-ए-नबी बुलंद है ज़ात-ए-खुदा के बाद,
दुनिया में एहतराम के काबिल हैं जितने लोग,
मैं सबको मानता हूं मगर मुस्तफा के बाद।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक !
5.
मदीने में ऐसी फिजा लग रही है
कि जन्नत की जैसी हवा लग रही है !
मुबारक आपको ईद-मिलाद-उन-नबी !

6.
बहुत मुकद्दस है मेरे प्यारे नबी के कदमों की धूल,
काश के इस धूल का कोई जर्रा,
मेरे कब्र की जीनत बन जाए - आमीन !
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक !
7.
सोचा किसी अपने से बात करू,
अपने किसी खास को याद करू,
किया जो फैसला ईद-मिलाद-उन-नबी कहने का,
दिल ने कहा क्यों न आपसे शुरुआत करें !
Happy Eid-E-Milad-Un-Nabi !

8.
जिन लोगों तक नहीं पहुंच सकती मेरी बाहें,
उनके लिए मन से हमेशा निकलती हैं दुआएं,
बख्शे खुदा सबके गुनाह,
बस यही करता हूं दुआएं।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक !
9.
ज़िन्दगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको नसीब हो।
ईद ए मिलाद उन नबी मुबारक।

10.
तू मेरी दुआओं में शामिल है इस तरह,
फूलों में होती है खुशबू जिस तरह,
अल्लाह तुम्हारी ज़िंदगी में इतनी खुशियाँ दे,
ज़मीन पर होती है बारिश जिस तरह।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक !
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
