Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Fathers Day Shayari: इस फादर्स डे को बनाएं स्पेशल, इन इमोशनल शायरी के साथ पापा से कहें दिल की बात
इस दुनिया में माता पिता की जगह कोई नहीं ले सकता है। वेदों-पुराणों में अभिभावकों को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। हम चाहे जितनी भी कोशिश कर लें मगर उनका कर्ज नहीं उतार सकते हैं।
यह हमेशा देखा गया है कि मां अपने बच्चों के प्रति अपने प्रेम को बहुत सहज ढंग से जाहिर कर देती है लेकिन एक पिता के लिए ऐसा कर पाना मुश्किल हो जाता है। वह अपने बच्चों को मजबूत बनाने के लिए खुद कड़ा रवैया अपनाता है।

यही वजह है कि कई मौकों पर बच्चे अपने दिल की बात अपने पिता से नहीं कह पाते हैं। मगर हम आपके काम को थोड़ा आसान बना रहे हैं। इस फादर्स डे पर आप अपने दिल की बात कहने के लिए इन खूबसूरत शायरी की मदद ले सकते हैं। इन्हें अपने पिता के साथ शेयर करें और बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

मुझ को छाँव में रखा और ख़ुद भी वो जलता रहा
मैं ने देखा इक फ़रिश्ता बाप की परछाईं में।

मुझ को थकने नहीं देता ये ज़रूरत का पहाड़
मेरे बच्चे मुझे बूढ़ा नहीं होने देते।
मेराज फ़ैज़ाबादी

नख़रे तो अपने मैं पूरी दुनिया को दिखाती हूँ,
जो उठाते फ़िरते हैं नखरों को मेरे मैं उन्हें पापा बुलाती हूँ।
हैप्पी फादर्स डे पापा

पिता हारकर बाज़ी हमेशा मुस्कुराया
शतरंज की उस जीत को मैं अब समझ पाया।

दुनिया के तानों ने जब-जब की मुझे गिराने की कोशिश,
पिता के मजबूत हाथों ने थामा है हाथ मेरा।
थैंक्यू पापा। हैप्पी फादर्स डे

अज़ीज़ भी वो हैं ,नसीब भी वो हैं,
इस दुनिया की भीड़ में करीब भी वो हैं
उनकी दुआ से चलती हैं, अपनी ज़िन्दगी
क्योंकी खुदा भी वो हैं और तक़दीर भी वो हैं।

दुनिया में अमीरी गरीबी के बीच की दीवार दौलत है,
मैं इतना कामयाब हूं वो मेरे पिता की ही बदौलत है।

न मजबूरियां रोक सकीं,
न मुसीबतें ही रोक सकीं...
आ गया 'पिता' जो बच्चों ने याद किया,
उसे तो मीलों की दूरी भी न रोक सकी।

पिता की आँखें थोड़ी अलग हुआ करती है,
अश्क भी नहीं बहाती
फिर भी दर्द कहा करती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
