Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Last Bada Mangal 2024 Wishes: आज है ज्येष्ठ माह का चौथा और आखिरी बड़ा मंगल, प्रियजनों को भेजें ये बधाई संदेश
Fourth and Last Bada Mangal Wishes in Hindi: बुढ़वा मंगल एक अनूठा और महत्वपूर्ण लोक पर्व है, जो न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा देता है। इस पर्व के माध्यम से भगवान हनुमान की भक्ति और लोक संस्कृति की समृद्ध धारा को जीवित रखा जाता है।
सनातन धर्म में भगवान हनुमान का विशेष महत्व होता है। महाबली हनुमान को समर्पित दिन मंगलवार का माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार बुढवा मंगल कहलाए जाते हैं। इन मंगलवारों के दिन हनुमान जी के वृद्ध रूप की आराधना की जाती है।

इस वर्ष का चौथा और आखिरी बड़ा मंगल 18 जून को मनाया जाएगा। इस मौके पर भगवान महाबली हनुमान की सच्ची अराधना की जाती है। पेश है साल 2024 के चौथे और आखिरी बुढ़वा मंगल पर कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश -
Happy Fourth and Last Bada Mangal 2024 Wishes in Hindi
1.
हनुमान की महिमा अपरंपार है,
उनकी आराधना से होता उद्धार है।
जो भी सच्चे मन से उनका ध्यान लगाएगा,
वह निश्चित ही सुख और समृद्धि पाएगा।
वर्ष के आखिरी बड़े मंगल की बधाई!

2.
संकट में जो हनुमान का नाम लेगा,
वह निश्चित ही हर विपदा से निकलेगा।
उनके चरणों में जो शीश झुकाएगा,
वह सुख-शांति का अनुभव पाएगा।
आखिरी बड़े मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं!

3.
कण कण में बसे है विष्णु,
जन जन में श्री राम।
सांसों में माता जानकी,
और मन में बसे हनुमान।।
बड़ा मंगल शुभ हो!
Happy Fourth Bada Mangal Wishes and Quotes in Hindi

4.
महावीर विक्रम बजंरगी,
तुम ही दुखियों के हो संगी,
संकटमोचक तुम कहलाते,
रामभक्ति में प्रभु को पाते।।
वर्ष के आखिरी बुढवा मंगल की शुभकामना!

5.
दुनिया चले न श्री राम के बिना
श्री राम न चले हनुमान के बिना
जय श्री राम। बड़ा मंगल की हार्दिक शुभकामना।
6.
जिनको श्रीराम का वरदान हैं
गदा धारी जिनकी शान हैं
बजरंगी जिनकी पहचान हैं
संकट मोचन वो हनुमान हैं।
इस वर्ष के आखिरी बड़ा मंगल की हार्दिक शुभकामना।

Happy Fourth Budhwa Mangal Status and Messages in Hindi
7.
हनुमान जी की सेवा में है सच्ची शक्ति,
उनकी कृपा से मिलती है असली भक्ति।
जो भी उन्हें सच्चे मन से ध्याएगा,
वह हर विपदा से बाहर निकलेगा।
बड़ा मंगल शुभ हो!
8.
दुश्मन का करते हरदम नाश,
भक्तों को कभी नहीं करते निराश
सब सुख लहै तुम्हारी सरना
तुम रक्षक काहू को डरना
जय जय बजरंगबली
आखिरी बुढवा मंगल की बधाई!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
