Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Ganpati Visarjan 2024 Wishes: गणपति को अलविदा करने के दौरान नम आंखों से शेयर करें ये संदेश
Ganpati Visarjan Wishes in Hindi: गणपति विसर्जन गणेश चतुर्थी के समापन का प्रतीक है, जब भक्त अपने घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन करते हैं। यह समारोह गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन, जिसे अनंत चतुर्दशी कहा जाता है, बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। विसर्जन का अर्थ है मूर्ति को जल में प्रवाहित करना, जो समुद्र, नदी, तालाब या अन्य जल निकायों में किया जाता है।
इस दिन लोग गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की मूर्तियों को विसर्जन स्थल तक ले जाते हैं। इसके दौरान 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे गूंजते रहते हैं। विसर्जन से पहले गणेश जी की आरती की जाती है और उनसे अगले वर्ष पुनः लौटने का आह्वान किया जाता है। यह परंपरा गणेश जी के प्रतीकात्मक रूप से अपने लोक में लौटने और सभी भक्तों की बाधाओं को दूर करने का प्रतीक है।

गौरतलब है कई लोग अनंत चतुर्दशी से पहले ही शुभ दिन के अनुसार भगवान गणपति का विसर्जन कर देते हैं। गणपति विसर्जन के मौके पर आप अपने प्रियजनों और दोस्तों को ये शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
Ganesh Visarjan 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
एक, दो, तीन, चार, गणपति की जय जयकार।
पांच, छः, सात, आठ, गणपति हैं सबके साथ।
अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
2.
गं गणपतये नमः।
गणपती बाप्पा मोरया,
पुढच्या वर्षी लवकर या।
गणेश विसर्जन की बधाई

3.
जमीन पर आकाश झूम के बरसे
आपके ऊपर अपनों का प्यार बरसे
भगवान गणेश जी से बस यही प्रार्थना है
आप खुशी के लिए नहीं,खुशी आपके लिए तरसे
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं।
4.
आपका सुख गणेश जी के पेट जैसा बड़ा हो,
आपका जीवन गणपति की सूंड जैसा लंबा हो,
आपका विवेक विघ्नहर्ता जैसा तीव्र हो,
आपके बोल मोदक जैसे मीठे हों।
Happy Anant Chaturdashi
Ganpati Visarjan 2024 Wishes and Quotes in Hindi
5.
ऊँ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।
गणपति बप्पा आप अगले बरस फिर आना।
हैप्पी गणपति विसर्जन
6.
रिद्धि-सिद्धि के तुम हो दाता,
दीन-दुखियों के हो भाग्य विधाता,
आप ही हैं विघ्न विनाशक,
आप ही हैं सबके संकट नाशक।
गणपति बाप्पा मोरया
7.
गणपति का रूप निराला है,
चेहरा कितना भोला भाला है,
जिस पर भी आता है कोई संकट,
उसे इन्हीं ने तो संभाला है।
आप पर गणपति की कृपा हमेशा बनी रहे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
