Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Happy Gita Jayanti 2023 Wishes: इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें गीता जयंती की शुभकामनाएं
Happy Gita Jayanti Wishes in Hindi: भगवान श्री कृष्ण के भक्तों के लिए गीता जयंती की तिथि बहुत मायने रखती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार गीता जयंती का पर्व हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस माह की एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
गीता जयंती के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को उनके कर्तव्यों और मार्ग का चुनाव करने के मकसद से गीता ज्ञान दिया था। इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण के श्री मुख से पवित्र श्रीमदभगवद् गीता अस्तित्व में आयी थी। इस बार गीता जयंती 22 दिसंबर 2023 शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

आज के युग में गीता से बड़ा साथी कोई नहीं है। जीवन के किसी भी क्षेत्र की परेशानियों से पार पाने में महान गीता ग्रंथ सहायक है। गीता जयंती के पावन मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को ये संदेश जरूर भेजें।
1.
जिसने गीता के ज्ञान को अर्जित कर लिया
समझो उसने सारे संसार को पार लगा लिया
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
2.
कोशिश कर, हल निकलेगा,
आज नहीं तो कल निकलेगा,
अर्जुन के तीर सा सध,
मरुस्थल से भी जल निकलेगा
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
3.
सूना है जीवन गीता के बिन,
अपनाओ इसके नियम प्रतिदिन
देते हैं आपको शुभकामना,
आज है गीता जयंती का दिन
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
4.
लक्ष्य पाने के लिए मन पर काबू करें, इससे मन में पैदा होने वाली
बेकार की चिंताओं और इच्छाए खत्म होती है.
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
5.
जो हुआ वह अच्छा हुआ
जो हो रहा है वह अच्छा हो रहा है
जो होगा वह भी अच्छा ही होगा
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
6.
चुप रहने से बड़ा
कोई जवाब नहीं और
माफ कर देने से
बड़ी कोई सजा नहीं
हैप्पी गीता जयंती
7.
चंचल मन को नियंत्रित करना कठिन है, लेकिन अभ्यास से इसे वश में किया जा सकता है.
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
8.
रखो अपने पुरुषार्थ पर यकीन
अपनाओं गीता का ज्ञान हर दिन
दूर होगी तुम्हारी हर बाधा
बोलो जय कृष्ण, जय राधा
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
9.
सच्चा मित्र वही होता है जो आपके बुरे वक्त में साथ न छोड़े, दुख और परेशानी में सदा साथ दे.
जय श्री कृष्णा
10.
जीवन में कभी उदास मत होना
ये जिंदगी एक संघर्ष सी चलती रहेगी
बस तुम अपना जीने का अंदाज न खोना
राधे राधे
11.
व्यक्ति अपने विश्वास से निर्मित होता है, वो जैसा विश्वास करता है वैसा ही बन जाता है.
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
12.
जो हुआ वह अच्छा हुआ
जो हो रहा है वह अच्छा हो रहा है
जो होगा वह भी अच्छा ही होगा
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
13.
जो मन को नियंत्रित नहीं करते हैं, उनके लिए उनका मन शत्रु के समान कार्य करता है.
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
14.
जिंदगी में हम कितने सही हैं
और कितने गलत हैं
यह केवल दो लोग जानते हैं
एक परमात्मा और दूसरी हमारी अंतरात्मा
गीता जयंती की शुभकामनाएं
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications