Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Happy Gita Jayanti 2024 Wishes: गीता जयंती के पावन मौके पर प्रियजनों को दें ख़ास शुभकामनाएं
Happy Gita Jayanti 2024 Wishes: गीता जयंती हिन्दू धर्म के अत्यंत महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है, जो भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों से भरपूर भगवद गीता के जन्म की तिथि के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हर साल मार्गशीर्ष माह में आता है।
गीता जयंती का मुख्य उद्देश्य भगवान श्री कृष्ण के द्वारा अर्जुन को दी गई गीता के अद्भुत ज्ञान को स्मरण करना है, जिसमें जीवन के उद्देश्य, धर्म, कर्म, भक्ति, और आत्मा के सत्य को समझाया गया।

इस दिन भक्तगण पूजा-अर्चना करते हैं, गीता का पाठ करते हैं, और भगवान श्री कृष्ण के अद्वितीय उपदेशों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। गीता जयंती का पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह जीवन के मार्गदर्शन के रूप में भी हर व्यक्ति को प्रेरित करता है, जिससे वह अपने जीवन में सत्य और धर्म का पालन कर सके। 11 दिसम्बर को गीता जयन्ती के शुभ अवसर पर पेश हैं कुछ शुभकामना सन्देश -
Happy Gita Jayanti 2024 Wishes and Quotes in Hindi
1.
जो कुछ भी तू करता है,
उसे भगवान के अर्पण करता चल.
ऐसा करने से सदा जीवन-मुक्त का
आनंद अनुभव करेगा.
गीता जयंती की शुभकामनाएं!
2.
जिसने गीता के ज्ञान को अर्जित कर लिया
समझो उसने सारे संसार को पार लगा लिया
गीता जयन्ती की शुभकामनाएं!
3.
सूना है जीवन गीता के बिन,
अपनाओ इसके नियम प्रतिदिन
देते हैं आपको शुभकामना,
आज है गीता जयंती का दिन
शुभ गीता जयंती!
4.
रखो अपने पुरुषार्थ पर यकीन
अपनाओं गीता का ज्ञान हर दिन
दूर होगी तुम्हारी हर बाधा
बोलो जय कृष्ण, जय राधा
गीता जयंती की शुभकामनाएं!
Happy Gita Jayanti 2024 Messages and Status in Hindi
5.
जीवन में कभी उदास मत होना
ये जिंदगी एक संघर्ष सी चलती रहेगी
बस तुम अपना जीने का अंदाज न खोना
गीता जयंती की शुभकामनाएं!
6.
श्री कृष्ण के दिव्य ज्ञान से जीवन में शांति और सफलता का वास हो।
गीता के संदेश से हर कार्य में भलाई और समृद्धि मिले।
हर कदम पर भगवान का आशीर्वाद आपके साथ रहे।
गीता जयंती के पावन अवसर पर शुभकामनाएँ!
7.
भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों से जीवन में सत्य, धर्म और भक्ति का प्रकाश फैलता रहे।
हर कदम पर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।
गीता के ज्ञान से आपका जीवन सफल और सुंदर हो।
गीता जयंती के पावन अवसर पर शुभकामनाएँ!
8.
श्री कृष्ण की दिव्य शिक्षाएँ आपके जीवन को मार्गदर्शन दें।
हर कठिनाई में सफलता की ओर अग्रसर करें।
उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे।
गीता जयंती की शुभकामनाएँ!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
